फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three drug traffickers caught in Indore, convicted in Mumbai bomb blasts and Gulshan Kumar murder case

इंदौर में पकड़े गए ड्रग्स के तीन सौदागर, मुंबई बम धमाकों व गुलशन कुमार हत्याकांड के दोषी भी शामिल

Sun, 24 Jan 2021 10:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 24 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Three drug traffickers caught in Indore, convicted in Mumbai bomb blasts and Gulshan Kumar murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मध्यप्रदेश पुलिस ने ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के आरोप में तीन लोगों को इंदौर में गिरफ्तार किया। इनमें वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का एक दोषी और टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के हत्याकांड में बरी होने होने वाला एक व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इंदौर में 70 करोड़ रुपये मूल्य की एमडीएमए  ड्रग्स की अंतरराज्यीय तस्करी के 20 दिन पुराने मामले की जांच में मिले सुरागों के आधार तीनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) योगेश देशमुख ने संवाददाताओं को बताया कि एमडीएमए की अवैध खरीद-फरोख्त में कथित तौर पर शामिल होने के चलते मुंबई निवासी अय्यूब इब्राहिम कुरैशी (55), नासिक निवासी वसीम खान उर्फ बाबूजी (50) और इंदौर निवासी गौरव पुरी (36) को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि अय्यूब इब्राहिम कुरैशी को मुंबई बम धमाकों के मुकदमे में अदालत द्वारा दोषी करार दिया गया था और वह पांच साल का सश्रम कारावास भोग चुका है।

एडीजी ने बताया कि  ड्रग्स की अवैध खरीद-फरोख्त में गिरफ्तार वसीम खान वर्ष 1997 के गुलशन कुमार हत्याकांड के आरोपियों में शामिल था, लेकिन मुंबई की एक अदालत ने सबूतों के अभाव में उसे इस मामले में आरोपों से बरी कर दिया था। देशमुख ने कहा कि खान एक जमाने में माफिया सरगना अबू सलेम के गिरोह से भी जुड़ा रहा है।

पांच जनवरी को पकड़े गए थे पांच तस्कर
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने हैदराबाद के दवा कारखाना संचालक वेदप्रकाश व्यास (50) समेत पांच तस्करों को पांच जनवरी को गिरफ्तार किया था और इनके कब्जे से 70 किलोग्राम एमडीएमए जब्त किया था। नशे की तस्करी के इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नशे के वैश्विक बाजार में इस सिंथेटिक ड्रग की इस खेप की कीमत 70 करोड़ रुपये आंकी गई है जिसे "एक्स्टसी" के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि इसे देश भर में एमडीएमए की अब तक जब्त सबसे बड़ी खेपों में से एक माना जा रहा है।

हैदराबाद से आई खेप, दक्षिण अफ्रीका भेजने वाले थे
अधिकारियों के मुताबिक तस्करों से जब्त एमडीएमए की खेप हैदराबाद से इंदौर आई थी और इसे दक्षिण अफ्रीका भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed