Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhapel Immersed in Dholak Beats and Baredi Dance as Ancient Baba Phoolnath Fair Begins Grandly

सागर: ढोलक की थाप और बरेदी नृत्य की मस्ती में डूबा भापेल, बाबा फूलनाथ के प्राचीन मेले का भव्य आगाज

Wed, 25 Nov 2026 11:00 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 11:00 PM IST
सार

सागर जिले के ऐतिहासिक ग्राम भापेल में बाबा फूलनाथ मेले का शुभारंभ हुआ। विधायक प्रदीप लारिया और सांसद रजनीश अग्रवाल ने पूजा-अर्चना की। मेले में 42 मंडलियों ने दिवारी और बरेदी लोकनृत्य प्रस्तुत किए। चंदेलकालीन इतिहास और ब्रिटिश गजेटियर में दर्ज यह मेला बुंदेली संस्कृति की परंपरा को जीवंत रखे हुए है।

विज्ञापन
Bhapel Immersed in Dholak Beats and Baredi Dance as Ancient Baba Phoolnath Fair Begins Grandly
फुलेर मेला आयोजन

विस्तार

बुंदेली लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक लोकनृत्यों का अद्भुत संगम बुधवार को ऐतिहासिक ग्राम भापेल में देखने को मिला।शताब्दियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए यहां बाबा फूलनाथ मेले का भव्य आयोजन शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया और राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने बाबा फूलनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'लाडली बहना योजना की राशि से अंडा-मुर्गा खाओ': भाजपा विधायक का अनोखा बयान,महिलाओं से कहा- वोट कमल को देना
विज्ञापन


42 मंडलियों ने बिखेरी बुंदेली संस्कृति की छटा
मेले का मुख्य आकर्षण बुंदेली लोकनृत्य प्रतियोगिता रही, जिसमें क्षेत्र की लगभग 42 मंडलियों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों और लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर ओजपूर्ण दिवारी और बरेदी नृत्य प्रस्तुत किया। भगवान श्रीकृष्ण और उनके सखाओं का रूप धरे नर्तकों के लयबद्ध कदमों और श्रीकृष्ण लीला व समाज सुधार पर आधारित दोहों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर विधायक लारिया ने कहा कि लोकपरंपराएं हमारी असली पहचान हैं, जिनका संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदेलकालीन इतिहास व ब्रिटिश गजेटियर में दर्ज है मेला
बाबा फूलनाथ के प्राचीन मंदिर और तालाब किनारे लगने वाले इस मेले का ऐतिहासिक महत्व है। मंदिर का शिवलिंग और तालाब चंदेलकालीन बताए जाते हैं, वहीं मेले का जिक्र ब्रिटिश गजेटियर में भी मिलता है। कार्तिक पूर्णिमा से लगने वाले इस मेले के साथ ही अंचल में मेलों की शुरुआत हो जाती है, जो होली तक चलती है। रबी की बुआई पूरी होने से बड़ी संख्या में किसान परिवार भी मेले का आनंद लेने पहुंचे। मेले में बुंदेली खान-पान, साज-श्रृंगार और घरेलू सामान की दुकानें सजी हैं, जहां पीढ़ियों से आ रहे व्यापारियों में खासा उत्साह दिखा।

फुलेर मेला आयोजन

फुलेर मेला आयोजन

 

फुलेर मेला आयोजन

फुलेर मेला आयोजन

 

फुलेर मेला आयोजन

फुलेर मेला आयोजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed