{"_id":"6209495ba8a9b97a6e1a9beb","slug":"some-people-attacked-tej-pratap-patna-residence-in-bihar-threatened-to-kill-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के आवास पर हमला, दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के आवास पर हमला, दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Mon, 14 Feb 2022 12:13 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:13 AM IST
सार
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के आवास पर मारपीट हुई है। घर पर पत्थर तक फेंके गए। युवा आरजेडी उपाध्यक्ष सृजन स्वराज से बदसूलकी की गई। घटना रविवार रात साढ़े 10 बजे की है। इसे लेकर सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
tej pratap yadav
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के पटना आवास के बाहर कुछ लोगों ने रविवार रात साढ़े दस बजे जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान तेज प्रताप के घर की तरफ पत्थर भी फेंके साथ ही उनके घर में घुसने की कोशिश भी की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर पटना के सचिवालय थाने में मामला दर्ज कराया गया है। हंगामा करने वाले लोगों ने आरजेडी के युवा उपाध्यक्ष सृजन स्वराज की पिटाई कर दी है। सृजन स्वराज ने सचिवालय थाने में शिकायत कर बताया कि गौरव यादव ने अपने दस लड़कों के साथ तेज प्रताप यादव के आवास टूएम स्टैंड रोड, पटना में जबरदस्ती घुसकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
आगे शिकायत में कहा कि वह दारू पिए हुए था। सृजन से थानाध्यक्ष से तुरंत कार्रवाई करने बात कही है। साथ ही सृजन स्वराज ने अपनी जान के खतरे की बात करते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। तेज प्रताप यादव हसनपुर विधानसभा से विधायक हैं।
विज्ञापन