{"_id":"59c518824f1c1bac688b5e70","slug":"ryan-international-school-cbi-to-register-case-regarding-pradyuman-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न हत्याकांडः सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा, गुरुग्राम पहुंची जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न हत्याकांडः सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा, गुरुग्राम पहुंची जांच टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायन इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की हत्या मामले की जांच पुलिस से अपने हाथ में लेने के लिए सीबीआई को अधिसूचना मिल गई है। सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
इससे पहले प्रद्युम्न के पिता के वकील ने कहा था कि यदि सीबीआई की जांच शनिवार तक शुरू नहीं हुई, तो बरुण ठाकुर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
CBI team arrived at #Gurugram police commissioner's office. CBI has registered a case in murder of #Pradyuman at Ryan Intl School. pic.twitter.com/uqJesHqzWR
— ANI (@ANI) September 22, 2017विज्ञापन
जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार से सीबीआई को अधिसूचना मिल गई है और किसी भी क्षण मामला दर्ज हो सकता है। गुड़गांव स्थित रायन स्कूल के शौचालय में 8 सितंबर को सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में स्कूल के ही एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच प्रद्युम्न के पिता ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में देश के शीर्ष नेताओं से अपील की कि इस संवेदनशील मामले की सीबीआई जांच में तेजी लाएं।