फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Mortal remains of Havaldar Sheo Ram being brought to his home in Jhunjhunu

पुलवामा मुठभेड़ में शहीद श्योराम का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

Tue, 19 Feb 2019 10:51 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 19 Feb 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Mortal remains of Havaldar Sheo Ram being brought to his home in Jhunjhunu
- फोटो : ANI

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों की मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिक श्योराम का मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है।


loader

भारतीय सेना के समर्थन में ओर पाकिस्तान के विरोध में लग रहे नारों के बीच शहीद के चार वर्षीय पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। 

अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने 'श्योराम अमर रहे', 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए। 

शहीद के पैतृक गांव टीबा में हुए अंतिम संस्कार के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा मौजूद थे। 

इससे पूर्व शहीद की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उल्लेखनीय है कि सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलाना इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को एक मेजर समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए थे। इनमें से एक राजस्थान के झुंझुनूं जिले के निवासी श्योराम थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्योराम की शहादत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्योराम व हमारे अन्य बहादुर सैनिकों ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर वीरता की सबसे बड़ी मिसाल कायम की है।

श्योराम के पिता बालूराम सिराधना का पहले ही निधन हो चुका है। घर में माता शारली देवी, पत्नी सुनीता देवी व एक चार साल का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed