फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Minister says Rahul Gandhi said Hindus are terrorists, What will he do by becoming PM

राजस्थान के मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- ऐसा शख्स प्रधानमंत्री बनकर क्या करेगा

Mon, 15 Oct 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Mon, 15 Oct 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Minister says Rahul Gandhi said Hindus are terrorists, What will he do by becoming PM
जसवंत सिंह यादव

राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका है। हाल ही में चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। जिसके बाद से भाजपा और विपक्ष में राज्य की सत्ता हासिल करने की होड़ मच गई है। इस वजह से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच वसुंधरा राजे सरकार में कौशल विकास, श्रम और रोजगार, ईएसआई और आईटी मंत्री जसवंत सिंह यादव ने अलवर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


जसवंत सिंह ने कहा, 'वह राहुल गांधी कहते हैं कि हिंदू आतंकवादी हैं। ऐसा शख्स प्रधानमंत्री बनकर क्या करेगा? वह भारत के लोगों को बताता है कि हिंदू आतंकवादी हैं। इसका क्या मतलब है? यदि आप पाकिस्तान को खुश करना चाहते हैं तो हमारा अपमान क्यों कर रहे हैं?' 
विज्ञापन


जसवंत ने आगे कहा, 'एक राफेल सौदा हुआ है। इसमें उन लड़ाकू विमानों को बहुत मुश्किल से हासिल किया गया है। पाकिस्तान इन्हें हासिल नहीं कर पाया। राहुल गांधी इस बात से परेशान हैं कि पाकिस्तान नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी जी को यह हासिल करने में सफलता मिली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान सरकार के मंत्री अलवर भीड़ हिंसा को लेकर सुर्खियों में आए थे। गो तस्करी के शक में भीड़ ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। तब उन्होंने मुस्लिमों और मियो समुदाय से बीफ ना खाने और गो तस्करी से दूर रहते हुए हिंदुओं का सम्मान करने के लिए कहा था। उनका कहना था कि इस तरह की घटनाओं का मुख्य कारण गो तस्करी है।

केवल इतना ही नहीं यादव ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिंदू धर्म छोड़ने की भी सलाह दी थी। उन्होंने कहा था, 'उन्हें कोई जानकारी नहीं है और वह अपने देश से प्यार नहीं करती हैं। उन्हें हिंदू धर्म छोड़ देना चाहिए क्योंकि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed