फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Proposal passed of demanding Narendra Modi candidate from Indore

नरेंद्र मोदी को इंदौर से प्रत्याशी बनाने की मांग का प्रस्ताव पास किया

Wed, 27 Mar 2019 07:44 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 27 Mar 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
Proposal passed of demanding Narendra Modi candidate from Indore
नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : ANI

मध्य प्रदेश भाजपा की इंदौर इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंदौर से प्रत्याशी बनाने की मांग पार्टी नेतृत्व से की है। इस आशय का एक प्रस्ताव पास कर दिल्ली भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि इंदौर की कोर कमेटी में मोदी की उम्मीदवारी पर चर्चा हुई और इस बारे में एक प्रस्ताव मंजूर कर केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया गया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इंदौर भाजपा का गढ़ है। 

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन पिछले 30 साल से लगातार चुनी जाती रही हैं। लोकसभा में वे आठ बार इंदौर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस बार पार्टी ने अभी तक उनकी उम्मीदवारी का एलान नहीं किया है। हालांकि प्रदेश संगठन ने इंदौर से सुमित्रा महाजन का सिंगल नाम केंद्रीय समिति के पास भेजा था पर पार्टी ने फिलहाल इंदौर को होल्ड पर रखा है। 
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कलराज मिश्र की तरह सुमित्रा महाजन का भी टिकट कट सकता है। वे 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी हैं। इंदौर भाजपा के एक वर्ग ने उनकी उम्मीदवारी का विरोध भी किया है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इंदौर के बारे में सुमित्रा महाजन से बात करके फैसला लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed