फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: ASP explained the motive behind girlfriend killing in his suicide note

जयपुर: ASP ने सुसाइड नोट में बताया महिला मित्र को मारने की वजह

Sat, 24 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ जयपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Jaipur: ASP explained the motive behind girlfriend killing in his suicide note
राजस्थान एटीएस के एडिशनल एसपी आशीष प्रभाकर
राजस्थान एटीएस के एडिशनल एसपी ने सुसाइड करने से पहले ही महिला मित्र के मर्डर की असली वजह लिख दी थी। उन्होंने महिला मित्र का मर्डर करने के बाद सुसाइड से पहले दो नोट लिखे थे। 
विज्ञापन


जयपुर के डीसीपी मनीष अग्रवाल के मुताबिक पुलिस ने एएसपी के शव के पास मिले ब्रीफकेस से ये दोनों सुसाइड नोट बरामद क‌िए थे। एक सुसाइड नोट पत्नी के नाम था और दूसरा पुलिस के नाम लिखा था। पत्नी को लिखे सुसाईड नोट में लिखा है कि मैं अपने परिवार के साथ इंसाफ नही कर रहा हूं, बच्चों को पढ़ाना चाहता हूं, तुम परेशान मत होना और दुखी मत होना।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि पुलिस के नाम लिखे सुसाइड नोट में एएसपी आशीष प्रभाकर ने उल्लेख किया था कि उनकी महिला मित्र पूनम शर्मा सात और अधिकारियों को ब्लैकमेल कर रही है। नोट में सात नाम और पांच मोबाइल नंबर हैं। हालांक‌ि पुलिस ने इस सुसाइड नोट को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है और न ही ये बताया है कि ये प्रशासिनक सेवा के अधिकारी हैं या पुलिस सेवा के। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इन अधिकारियों के मोबाइल कॉल डिटेल निकलवा रही है। अब जांच इस डिटेल के आधार पर ही आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को जयपुर के जगतपुरा में सड़क किनारे एसयूवी में एटीएस में तैनात एएसपी आशीष प्रभाकर और उनकी महिला मित्र पूनम शर्मा की लाशें मिली थीं। जांच में पुलिस को एएसपी के विवाहेतर संबंधों की जानकारी मिली है और पुलिस का मानना है कि इस हत्या और आत्महत्या के पीछे यही कारण है। 


महिला मित्र पूनम शर्मा अलवर के राजगढ़ निवासी थी और ये पिछले तीन साल से जयपुर में रहकर कोचिंग कर रही थी। हालांकि आशीष से उसके संबंध तीन वर्ष से भी अधिक से चल रहे थे। इससे पहले भी पूनम ने एक आरएएस अधिकारी पर शोषण के आरोप लगाए थे और बाद में राजीनामा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed