फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gopal Bhargava hit out on Digvijay Singh as he called Pulwama Terror Attack a accident

भाजपा नेता ने कहा दिग्विजय को है 'गुप्तरोग', देश के खिलाफ बोलने पर मिलता है भोजन

Fri, 08 Mar 2019 08:18 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अजय सिंह Updated Fri, 08 Mar 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Gopal Bhargava hit out on Digvijay Singh as he called Pulwama Terror Attack a accident
गोपाल भार्गव - फोटो : Facebook

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दुर्घटना करार दिया था। जिसके बाद से वह सत्ताधारी पार्टी भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। अब उनके इस बयान पर भाजपा के एक और नेता कूद गए हैं। इस नेता का नाम गोपाल भार्गव है जो मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष हैं। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह की उंगलियों और मुंह में गुप्तरोग हो गया है।        

विज्ञापन


भार्गव ने कहा, 'उनकी उंगलियों और मुंह में एक गुप्तरोग है। जब तक वो अपनी उंगलियां नहीं चला लेते मोबाइल पर, जब तक अपने मुंह से कुछ देश के खिलाफ बयान नहीं दे देते, तब तक दिग्विजय सिंह को भोजन नसीब नहीं होता।' दिग्विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना करार दिया था। केवल इतना ही नहीं बुधवार 6 मार्च को उन्होंने कहा कि वह अपने इस बयान पर अडिग हैं जिसमें हिम्मत है वह उसपर केस कर दे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा था कि कांग्रेस नेता ने ट्वीट में लिखा था, 'पुलवामा आतंकी हमले को मैंने 'दुर्घटना' कह दिया तो मोदी जी से लेकर तीन केंद्रीय मंत्री मुझे पाकिस्तान समर्थक बताने में जुट गये। कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के एक बयान का वीडियो शेयर कर पूछा था कि उनपर भाजपा का क्या विचार है।' बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने एक मीडिया से बातचीत में पुलवामा को दुर्घटना कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय को जवाब देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने सवाल पूछा था कि राजीव गांधी की हत्या दुर्घटना थी। ट्वीट करते हुए मंत्री ने कहा था, 'एक आतंकी हमले को 'दुर्घटना' करार देना हमारे देश का राजनीतिक विमर्श नहीं होना चाहिए। दिग्विजय जी क्या आप राजीव गांधी की हत्या को दुर्घटना कहेंगे? इन बेहूदा मजाक से राष्ट्र और हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल कमजोर न करें।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed