Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   "Development of the region, alongside the broader struggle for the

एमपी: धार के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सड़कों का जाल, तीन मार्गों के लिए मिले 17 करोड़; सिंघार क्या बोले?

Tue, 24 Nov 2026 06:47 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2026 06:47 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक उमंग सिंघार ने धार क्षेत्र में तीन सड़क मार्गों के निर्माण के लिए 17.20 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने की जानकारी दी। इन सड़कों से ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

 

विज्ञापन
"Development of the region, alongside the broader struggle for the
कार्यक्रम को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

प्रदेश की समस्याओं को विधानसभा में उठाने के साथ-साथ क्षेत्र का विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। खाद, रोजगार, बिजली और पानी जैसी समस्याओं को लेकर मैं लगातार आपकी आवाज दमखम के साथ उठाता रहूंगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण सड़क मार्गों की स्वीकृति करवाई है। इनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंघार ने ग्राम साली, काबरवा, पीपली, सोनगांव और सेंदला क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

सिंघार ने बताया कि क्षेत्र में तीन सड़क मार्गों के निर्माण के लिए कुल 17 करोड़ 20 लाख 60 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। इनमें ग्राम देदली बी से ब्राह्मणगांव होते हुए सेंदला फाटा तक सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 71 लाख 7 हजार रुपए, पीपली-सोनगांव मेन रोड से अम्बापुर होते हुए सेंदला तक सड़क के लिए 8 करोड़ 63 लाख 95 हजार रुपए और गंधवानी-चिकली मार्ग से साली गाडरियापुर होते हुए सोयला मेन मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 85 लाख 58 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन तीनों मार्गों की कुल लंबाई 10.40 किलोमीटर है।

विज्ञापन


पढे़ं: बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के बीच विवाद खत्म, दोनों ने एक-दूसरे को बताया पूज्य; खास अपील भी की
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों को मिलेगी बेहतर सुविधा
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंघार ने ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए इन सड़क मार्गों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति करवाई है। इन सड़कों के बनने से ग्रामीण और दूरस्थ आदिवासी अंचलों में आवागमन सुगम होगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने और व्यापारियों सहित आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

जोशी ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल सड़कों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजातीय भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी जरूरी है। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर उमंग सिंघार लगातार सरकार के सामने आवाज उठा रहे हैं। दौरे के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उमंग सिंघार का ढोल-ढमाकों के साथ स्वागत किया। सड़क निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed