Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ravi Sen's Indefinite Protest Over Public Issues Continues for Second Day in Manpur

उमरिया: मानपुर की छह समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने शुरू किया अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, जुटे नगरवासी

Tue, 24 Nov 2026 07:05 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2026 07:05 PM IST
सार

उमरिया के मानपुर नगर की छह प्रमुख जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता रवि सेन ने अनिश्चितकालीन धरना सत्याग्रह शुरू किया है। दूसरे दिन नगरवासियों का समर्थन बढ़ा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन
Ravi Sen's Indefinite Protest Over Public Issues Continues for Second Day in Manpur
रवि सेन का गांधीवादी सत्याग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उमरिया जिले के मानपुर नगर की वर्षों से लंबित जनसमस्याओं को लेकर अब आवाज बुलंद होने लगी है। कहीं अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की व्यवस्था का संकट है तो कहीं बंदरों के आतंक से नागरिक परेशान हैं। इसके अलावा सड़क, पुलिया और स्थायी बस स्टैंड जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग भी लंबे समय से उठ रही है। इन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता रवि सेन ने गांधीवादी तरीके से अनिश्चितकालीन धरना सत्याग्रह शुरू किया है। मंगलवार को धरने का दूसरा दिन रहा। इस दौरान नगरवासियों का समर्थन भी लगातार बढ़ता दिखाई दिया।

नगर परिषद मानपुर की उपेक्षित जनसमस्याओं को लेकर यह धरना गांधी प्रतिमा, पुराने पंचायत भवन के समीप दिया जा रहा है। रवि सेन सत्याग्रह के माध्यम से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान उन समस्याओं की ओर आकर्षित करना चाहते हैं, जिनका सीधा संबंध आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से है। धरना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोग आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं, जिससे आंदोलनकारियों का उत्साह बढ़ रहा है।

विज्ञापन


छह मांगों को लेकर शुरू किया आंदोलन
रवि सेन के इस अनिश्चितकालीन धरने में नगर की छह प्रमुख मांगों को उठाया गया है। इनमें नगर में निस्तार डिपो की स्थापना कर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की समुचित व्यवस्था करना, बंदरों के आतंक से नागरिकों को निजात दिलाना, जर्जर एवं आवश्यक सड़कों का निर्माण, पुलिया निर्माण और स्थायी बस स्टैंड की व्यवस्था सहित अन्य जनहित के मुद्दे शामिल हैं। आंदोलन के माध्यम से इन समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की जा रही है, ताकि नगरवासियों को रोजाना होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के बीच विवाद खत्म, दोनों ने एक-दूसरे को बताया पूज्य; खास अपील भी की

बार-बार उठाई आवाज, समाधान नहीं होने पर सत्याग्रह
रवि सेन का कहना है कि नगर की समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने मांगें रखी गईं, लेकिन उनका अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। समस्याएं जस की तस बनी रहने के कारण उन्हें गांधीवादी तरीके से धरने पर बैठने का निर्णय लेना पड़ा। उनका कहना है कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करना उनकी राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। जब आम नागरिकों की बुनियादी जरूरतों से जुड़े सवाल लंबे समय तक अनसुने रहते हैं, तो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी हो जाता है।

व्यक्ति या पार्टी नहीं, मानपुर के विकास की लड़ाई
धरना दे रहे रवि सेन ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है। यह मानपुर के विकास और नगरवासियों के अधिकारों से जुड़ा संघर्ष है। उनका कहना है कि नगर की समस्याओं का निराकरण किसी राजनीतिक विचारधारा का विषय नहीं, बल्कि जनहित की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक शांतिपूर्ण धरना सत्याग्रह जारी रहेगा।


जनसमर्थन से बढ़ा आंदोलन का दायरा
धरने के दूसरे दिन नगरवासियों की सहभागिता और समर्थन से आंदोलन को नई ऊर्जा मिली। स्थानीय लोगों के बीच भी नगर की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें शासन-प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इन मांगों को कितनी गंभीरता से लेता है और समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।

फिलहाल गांधी प्रतिमा के समीप जारी यह सत्याग्रह केवल एक व्यक्ति का धरना नहीं, बल्कि मानपुर की वर्षों पुरानी समस्याओं को सामने लाने का माध्यम बनता दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन आंदोलन के और व्यापक होने का इंतजार करता है या समय रहते नगरवासियों की मांगों पर कार्रवाई कर समस्याओं के निराकरण की पहल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed