फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Police Commissioner Neeraj Kumar Says Never thought about to Encounter of Nirbhaya Culprit

दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त बोले, निर्भया के दोषियों को कभी मारने का ख्याल नहीं आया

Fri, 06 Dec 2019 09:27 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 06 Dec 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Former Police Commissioner Neeraj  Kumar Says Never thought about to Encounter of Nirbhaya Culprit
पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उनके दिमाग में ये कभी नहीं आया कि निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के दोषियों को मारा जाए। दिल्ली में जब निर्भया केस हुआ था उस समय दिल्ली पुलिस की कमान नीरज कुमार के हाथों में थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह कठिन था जब निर्भया सामूहिक दुष्कर्म सामने आया था, क्योंकि पुलिसकर्मियों के साथ दुष्कर्मी जैसा व्यवहार किया जा रहा था।

नीरज कुमार का कहना है कि 16 दिसंबर, 2012 को निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। अंदरूनी चोटों के कारण निर्भया के बाद में मौत हो गई थी। इस घटना के विरोध में लोगों में बहुत गुस्सा था और बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन हुए थे।
विज्ञापन


कुमार ने कहा उस समय उनके ऊपर काफी दवाब था, मगर दोषियों को मारने के बारे में कभी सोचा। पुलिस को मैसेज मिल रहे थे कि आरोपियों को भूखे शेरों के सामने फेंक देना चाहिए। दोषियों को पब्लिक के हवाले कर देना चाहिए। कुछ भी अवैध करने की बात मन में नहीं आई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे समय पर आया बयान

पूर्व पुलिस आयुक्त ने ये बातें हैदराबाद में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या की आरोपियों को मुठभेड़ में मारे जाने के बारे में कही। उन्होंने संयुक्त पुलिस आयुक्त रहते हुए कई मुठभेड़ की और उन्हें न्यायिक जांच का सामना करना पड़ा। हर मुठभेड़ के बाद सवाल खड़े होते हैं और हैदराबाद की एक आतंकी व गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ नहीं है। सार्वजनिक जांच के अधीन चले रहे आरोपियों की मुठभेड़ हुई है। मामले की न्यायिक जांच होगी और हमे ये जानने के लिए इंतजार करना पड़ेगा कि मुठभेड़ सही थी या गलत। 

बता दें कि नीरज कुमार ने 'द खाकी फाइल्स नामक' पुस्तक लिखी है। उसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी बेटियों को दुष्कर्म की धमकी दी गई। उनका  इस्तीफा मांगा गया। नेटफिलिक्स पर फिल्म के जरिए उस समय की राजनीति को दिखाया गया है। वह मेरे लिए कठिन समय था। दिल्ली पुलिस अपना काम करती रही और हमने कोई गलती नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed