फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi election 2020: delhi police make preparation to clear the shaheen bagh with in 2 hours

दो घंटे में खाली हो सकता है शाहीन बाग, दिल्ली पुलिस ने की है ये खास तैयारी

Mon, 27 Jan 2020 06:26 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 27 Jan 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020: delhi police make preparation to clear the shaheen bagh with in 2 hours
शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

शाहीन बाग, जिस मुद्दे ने दिल्ली की राजनीति में तहलका मचा रखा है, वहां चल रहा विरोध प्रदर्शन दो घंटे में खत्म हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। आदेश मिलते ही दो घंटे में शाहीन बाग को खाली करा दिया जाएगा। कौन अफसर दिल्ली पुलिस के विशेष ऑपरेशन को लीड करेगा, कुल कितने जवान होंगे और दिल्ली पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कितनी बटालियन रहेंगी, ये सब तय हो चुका है।

विज्ञापन


ऑपरेशन में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या कितनी होगी, इसका हिसाब किताब लगा लिया गया है। वाटर कैनन, आंसू गैस और फायर सर्विस, ये सब पुलिस की तैयारी का हिस्सा हैं। दिल्ली पुलिस को इंतजार है तो केवल आदेश मिलने का।
विज्ञापन

 

दिल्ली पुलिस के एक उच्च पदस्थ सूत्र के अनुसार, शाहीन बाग जैसे लंबे चलने वाले प्रदर्शन के दौरान ऑपरेशनल रणनीति बदलती रहती है। यह सब कुछ निर्भर करता है कि प्रदर्शन में लोगों की संख्या कितनी है। प्रदर्शन को लेकर खुफिया रिपोर्ट क्या कहती है। यह रिपोर्ट भी किसी एक एजेंसी से नहीं, बल्कि दो-तीन एजेंसियों से जानकारी लेकर किसी आखिरी नतीजे पर पहुंचा जाता है। जैसे दिल्ली है तो यहां पर पुलिस की अपनी खुद की इंटेलीजेंस विंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा टॉप अफसर खुद भी ग्राउंड पर काम करने वाले कर्मियों एवं दूसरे सूत्रों से सूचनाएं लेते हैं। आईबी रिपोर्ट क्या कहती है, सबसे ज्यादा फोकस इसी पर रहता है। सूत्र के मुताबिक, शाहीन बाग में जो प्रदर्शन चल रहा है, उसकी खुफिया रिपोर्ट नियमित तौर पर एकत्रित की जा रही है।
 

ऑपरेशन शुरू करने से पहले यह देखा जाता है कि प्रदर्शन वाली जगह पर संदिग्ध लोग कितने हो सकते हैं। क्या उनके पास घातक हथियार हैं, पेट्रोल एवं दूसरे हानिकारक केमिकल या विस्फोटक सामग्री तो नहीं है। आसपास के इलाके में ऐसे कितने लोग हैं, जो पुलिस कार्रवाई का विरोध कर सकते हैं। पथराव और घातक हथियार, इस बाबत पहले ही पुख्ता जानकारी जुटा ली जाती है।


शाहीन बाग में इन सब बातों की पुख्ता रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। अर्धसैनिक बलों को पहले ही सूचित कर दिया गया है। किस फोर्स के कितने जवान रिजर्व में रहेंगे और कितने ऑपरेशन का हिस्सा होंगे, यह सब तय कर लिया गया है। अगर शाहीन बाग में बीस हजार लोग मौजूद हैं, तो आदेश मिलने के बाद उन्हें दो घंटे में वहां से हटाया जा सकता है। कुछ प्रदर्शनकारियों, जिनमें महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं, उन्हें सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के लिए करीब 40 बसों की व्यवस्था कर ली गई है।

वाटर कैनन और आंसू गैस का कितना इस्तेमाल होगा, यह सब तैयार है। पुलिस का प्रयास रहेगा कि प्रदर्शनकारियों को बिना किसी शारीरिक नुकसान के शाहीन बाग को खाली करा दिया जाए। इस ऑपरेशन के लिए पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की करीब 15 बटालियनों को तैयार किया गया है। इस तरह की कार्रवाई में हर पुलिसकर्मी को हथियार से लैस रहने के लिए कहा जाता है।



ऑपरेशन के दौरान आसपास के कितने इलाके सील होंगे, इसका प्लान भी बना लिया गया है। अप्रिय घटना होने की स्थिति में आसपास के अस्पतालों में दो सौ से ज्यादा बैड खाली रखे जाते हैं। करीब दर्जनभर एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद रहती हैं। उच्चपदस्थ सूत्र के अनुसार, इस तरह का ऑपरेशन ज्यादातर रात एक बजे के बाद ही होता है। हालांकि इसके समय में परिवर्तन किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस को जैसे ही आदेश मिलेंगे, शाहीन बाग को खाली करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed