{"_id":"6b01b9ebd07e77a959080ba3","slug":"dmc-notification-omits-name-of-dma-representative-controversy-ensues-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164286-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीएमसी की अधिसूचना में डीएमए प्रतिनिधि का नाम गायब, शुरू हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीएमसी की अधिसूचना में डीएमए प्रतिनिधि का नाम गायब, शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन
डीएमए ने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जताई आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) के सदस्यों की अधिसूचना जारी होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने काउंसिल में अपने प्रतिनिधि को शामिल नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में डीएमए ने शनिवार को उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने चुनाव के करीब छह महीने बाद डीएमसी के 24 सदस्यों के नाम की अधिसूचना जारी की है। इन सभी का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। डीएमए की अध्यक्ष डॉ. नीलम लेखी ने कहा कि यह पहली बार है, जब डीएमसी में एसोसिएशन के प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि मई में हुए डीएमए प्रतिनिधि के चुनाव में डॉ. गिरीश त्यागी ने सर्वाधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। इसके बाद डीएमसी गवर्निंग बॉडी के आठ सदस्यों के चयन के लिए चुनाव हुआ था। चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होने के दौरान डीएमए को अपने प्रतिनिधि के चयन के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद अंतिम अधिसूचना में प्रतिनिधि का नाम नहीं होना हैरान करने वाला है।
अनियमितताओं के आरोप में भंग हुई थी काउंसिल
गौरतलब है कि पिछले वर्ष जून में दिल्ली सरकार ने कथित अनियमितताओं और कुप्रबंधन के आरोपों के चलते डीएमसी को भंग कर दिया था। तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. गिरीश त्यागी पर नियमों की अनदेखी कर कार्यकाल बढ़ाने और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। डीएमसी डॉक्टरों के पंजीकरण और चिकित्सीय लापरवाही से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करती है। अधिसूचना जारी होने के बाद अब काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारी परिषद का गठन किया जाएगा। डीएमसी में कुल 26 सदस्य होते हैं। इनमें एक सदस्य का नाम शामिल नहीं हुआ है, जबकि एक चयनित सदस्य के मेडिकल कॉलेज से इस्तीफा देने के कारण उनका नाम अधिसूचना में शामिल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
इन सदस्यों के नाम अधिसूचित
डीएमसी में मेडिकल कॉलेजों के दस प्रतिनिधि, दिल्ली सरकार के चार नामित सदस्य, चुनाव से चुने गए आठ सदस्य, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के निदेशक और दिल्ली विश्वविद्यालय के चिकित्सा संकाय का पदेन प्रतिनिधि शामिल होता है। अधिसूचना में एम्स से डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही, अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान से डॉ. पुलिन कुमार गुप्ता और चुनाव में विजयी डॉ. अश्विनी डालमिया सहित अन्य सदस्यों के नाम शामिल हैं।