{"_id":"5a412caa4f1c1b5c248b4915","slug":"uncle-murdered-his-cousin-daughter-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग भतीजी की हत्या कर शव गन्ने के खेत में दबाया, चाचा का चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग भतीजी की हत्या कर शव गन्ने के खेत में दबाया, चाचा का चौंकाने वाला खुलासा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
एक चाचा अपनी सगी भतीजी के साथ ऐसा कर सकता है किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा। लेकिन यह सच है। आरोपी चाचा ने पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है। नवाबनगर गांव में चाचा ने जमीन के विवाद में सगी भतीजी की हत्या करके शव गन्ने के खेत में दबा दिया। पुलिस ने माता-पिता की सूचना पर शव बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा मदरसे की छुट्टियों में दादी के घर रहने आई थी।
पढ़ें:- प्रेमिका गर्भवती हुई तो युवक ने लगा ली फांसी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
नगर के पास गांव नवाबनगर निवासी अनीस भाइयों से पारिवारिक बंटवारे में हुए विवाद के बाद अपने परिवार के साथ मुंबई में रहकर बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करता है। वहीं उसकी छह बच्चों में सबसे बड़ी बेटी जैनब (12) काशीपुर (उत्तराखंड) के इस्लामिक मदरसे में रहकर आलिमा की पढ़ाई करती थी।
बारावफ़ात के मौके पर मदरसे की पंद्रह दिन की छुट्टियों में वो अपनी दादी फात्मा के घर अपने चाचा आसिम के साथ आ गई थी। इस बीच छात्रा लगातार अपनी मां नसरीन के संपर्क में थी लेकिन बीते सोमवार से उसकी छात्रा से बात नहीं हुई।
मां ने बताया कि जब उसने अपने पुत्री से बात कराने को कहा तो चाचा आसिम ने बताया कि वह छात्रा को मदरसा छोड़ आया है। इस पर मां संतुष्ट हो गई लेकिन शुक्रवार को उसने छात्रा के मदरसे में फोन कर छात्रा से बात करने को कहा तो मदरसे वालों ने छात्रा के मदरसे में पहुंचने से इंकार कर दिया।

Trending Videos
crime scene
इस पर उन्होंने तुरंत चाचा आसिम को फोन किया तो उसने कहा कि वो मदरसे छोड़ आया है बाकी उसे कोई जानकारी नहीं है। पिता अनीस ने बताया शनिवार को आसिम का फोन आया कि वो उसके हिस्से की एक एकड़ भूमि ले लेगा और तुम मेरे हिस्से के पेड़ ले ले।
यह सुनकर उसका माथा ठनक गया, उसने आसिम से बात करनी चाही तो उसका फोन लगातार बंद आता रहा। इसके बाद उसने तुरंत हवाई जहाज का टिकट करा कर रविवार को टांडा कोतवाली पहुंचा और अपने भाई आसिम भतीजे सालिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पढ़ें:- जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, 5 लोगों ने मरते दम तक पीटा
इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे मुखबिर की सूचना पर नगर की मंडी समिति के सामने आरोपी आसिम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसने पूछताछ करने पर छात्रा की हत्या की बात कबूल कर ली।
आरोपी ने बताया की उन्होंने छात्रा की हत्या 18 दिसंबर की रात ग्यारह बजे के करीब की थी तथा देर रात तीन बजे उसे अपने ही गन्ने के खेत में गड्ढा खोद कर दफना दिया। जिस पर पुलिस ने आसिम की निशानदेही पर छात्रा का शव सुबह 11 बजे रामपुर से आयी फॉरेंसिक टीम की मदद से निकाल लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।