फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A young man commits suicide after his girlfriend pregnant in Fatehpur

प्रेमिका गर्भवती हुई तो युवक ने लगा ली फांसी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 25 Dec 2017 07:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
A young man commits suicide after his girlfriend pregnant in Fatehpur
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच संबंध बने तो प्रेमिका गर्भवती हो गई। इससे तनाव में आए युवक ने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की है। जिले की शाह चौकी के महमदपुर गांव में एक युवक का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके पैर बंधे थे और चेहरे पर मफलर बंधा था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई। हालांकि परिवार अभी भी खुदकुशी मानने को तैयार नहीं है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। आनन-फानन में पुलिस ने दो महिलाओं और दो युवकों को हिरासत में भी ले लिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- पति की इन आदतों से परेशान थी पत्नी, बेटी के साथ जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संबंध बनाने के दौरान युवती गर्भवती हो गई। प्रेमिका के गर्भवती होने पर दहशत में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

आपको बता दें कि शाह चौकी इलाके के महमदपुर गांव में रहने वाले कुंवर पासवान की चार माह पहले मौत हो गई थी। उनका इकलौता बेटा नीरज (20) था। जो अपने दूसरे घर में सोने के लिए गया था। सुबह जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी बहन अपने दूसरे घर में गई। 

A young man commits suicide after his girlfriend pregnant in Fatehpur
अपने भाई को फांसी पर लटका देख उसकी चींख निकल गई। मृतक की बहन के मुताबिक उसके भाई का शव नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटक रहा था। पैर शॉल से बंधे थे। मुंह पर मफलर बंधा था। 

पढ़ें:- जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, 5 लोगों ने मरते दम तक पीटा

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। वहीं चाचा राजकुमार ने आरोप लगाया कि भतीजे की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस भी हालातों को देखकर कुछ समझ नहीं पाई। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से परेशान था। बहन से तीन दिन पहले बोला था कि गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह गर्भवती हो गई। इससे वह तनाव में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed