{"_id":"579ed75d4f1c1b95302b8b3d","slug":"unable-to-get-a-bride-depressed-teacher-suicides","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन न मिलने से परेशान शिक्षक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुल्हन न मिलने से परेशान शिक्षक ने लगाई फांसी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में शादी न होने से परेशान एक निजी स्कूल के शिक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शिक्षक का नाम भावेश तिवारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया है कि कई रिश्ते टूटने से वह तनाव में था। भावेश के लिए कई रिश्ते आए और कइयों पर बातचीत भी हुई लेकिन किसी भी लड़की से बात शादी तक नहीं पहुंच पा रही थी।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, भावेश ने अपने माता-पिता और छोटे भाई को एक कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद घर की पहली मंजिल के कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
होशंगाबाद पुलिस ने मीडिया को बताया कि घटना की जानकारी पाकर इटारसी से घर पहुंची और भाई का दरवाजा खोला तो पाया कि पंखे से उसका शव लटका हुआ था।
घर वालों ने पुलिस को बताया कि कई जगह उसकी शादी के लिए बातचीत हुई लेकिन किसी कोई भी रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया। कई जगह बातचीत हुई लेकिन किसी भी लड़की से उसका मैच नहीं हुआ।