फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   murder of woman dead body found inside the bed at Aligarh

ड्यूटी से लौटने पर घर नहीं मिली पत्नी, शौहर ने बेड खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 26 Dec 2017 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Dec 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
murder of woman dead body found inside the bed at Aligarh
फाइल फोटो
शौहर नौकरी करके लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अचानक जब उसने बेड खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। महानगर के देहली गेट इलाके के नीवरी में एकतरफा प्यार और गैर बिरादरी के युवक से शादी करने पर एक युवती का गला रेतकर कत्ल कर दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपियों ने उसकी लाश कमरे में पड़े बेड के बाक्स में छिपा दी। 

पढ़ें:- नाबालिग भतीजी की हत्या कर शव गन्ने के खेत में दबाया, चाचा का चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन


देर रात जब उसका शौहर काम से लौटा तो युवती की हत्या का खुलासा हुआ। मृतका की मां ने युवती के पूर्व मंगेतर और सगे चाचा को शक में नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा रोड बाईपास के नीवरी गांव की रहने वाली शबनम ने आठ माह पहले पड़ोस के मकान में किराए पर रहने वाले अनीस से प्रेम प्रसंग हो गया। छर्रा थाना इलाके के सिंघौली के रहने वाले अनीस और शबनम ने प्रेम विवाह कर लिया। 
 

murder of woman dead body found inside the bed at Aligarh
शबनम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अनीस रोजाना की तरह सुबह में काम पर चला गया। इसके बाद शबनम घर में अकेली थी। इसके बाद देर रात जब वह लौटा तो शबनम घर में नहीं मिली। इस पर अनीस ने आसपास उसकी तलाश की। 

वह उसके मायके में भी पता करने गया मगर वहां भी शबनम नहीं मिली। इसके बाद अनीस ने यह सोचकर घर में शबनम का बुर्का तलाश करना शुरू किया कि कहीं वह इसे पहनकर घूमने तो नहीं गई। अचानक अनीस ने जब बेड का बॉक्स खोलकर देखा तो दंग रह गया।

पढ़ें:- मैंने पैर पकड़े और मेरे दोस्त ने गर्दन दबाई, हत्यारे चाचा ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा

उसमें कंबल से ढकी हुई शबनम की लाश पड़ी हुई थी। चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार से उसका बेरहमी से गला रेता गया था। उसके शोर करने पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

 

murder of woman dead body found inside the bed at Aligarh
इस मामले में शबनम की मां जमीला ने अपने देवर पप्पू और तेलीपाड़ा के रहने वाले युवक रज्जाक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जमीला का कहना है कि दो साल पहले शबनम का निकाह रज्जाक संग तय हुआ था। मगर रज्जाक की गलत संगत के चलते यह रिश्ता टूट गया था। 

रज्जाक शबनम से निकाह करना चाहता था पर शबनम अनीस को पसंद करती थी। इसलिए दोनों ने परिवार की मर्जी से प्रेम विवाह किया था। इससे वह नाराज था। पप्पू की नाराजगी यह थी कि अनीस गैर बिरादरी का है। 

इसलिए पप्पू भी इस रिश्ते का विरोध करता था।  एसओ देहलीगेट, अनुज कुमार का कहना है कि हत्या की कई बिंदुओं पर जांच हो रही है, जिन लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया जा रहा है। उनके साथ शबनम के रिश्तेदारों पर भी नजर है पुलिस जांच में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed