फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   man commits suicide in Gwalior after dispute with his wife

पति ने किया सुसाइड, नोट में लिख गया,'अब जीने का कोई मतलब नहीं'

Mon, 24 Oct 2016 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
man commits suicide in Gwalior after dispute with his wife

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स ने नवविवाहित पत्नी से परेशान आकर सुसाइड कर लिया। मरने वाले शख्स की पहचान मुकेश कुशवाहा के रूप में हुई है और उसने कमरे में पंखे से लटक कर सुसाइड किया है। मुकेश किराए के कमरे में रहता था और वह एक डेंटल छात्र था।

विज्ञापन


मकान मालिक को मुकेश की सुसाइड का शक तब हुआ, जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं  निकला। इस बीच उसने पुलिस को खबर कर दी और पुलिस ने उसे मौके से मृत पाया। खबरों के अनुसार उसकी पत्नी शादी के 10 दिन बाद ही मायके लौट गई थी।

विज्ञापन

बोला, 'अब जीने का कोई मतलब नहीं'

man commits suicide in Gwalior after dispute with his wife

पुलिस के मुताबिक कमरे में पंखे से खुद को लटका देने वाले मुकेश कुशवाहा के पास से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में सबसे मार्मिक संदेश उसने लिखा कि उसने मेरा जीना हद से ज्यादा मुश्किल कर दिया था, मैंने मनाने और समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन अब जीने का कोई मतलब नहीं है। 

बताया जा रहा है कि ग्वालियर के माधौगंज के रहने वाले मुकेश की शादी जनवरी में हुई थी, लेकिन रिश्ते में खटास चंद दिनों में ही दस्तक दे गई और उसका अंजाम मुकेश की मौत निकली। झगड़े के बाद नाराज पत्नी को मुकेश ने कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन उसके हाथ हर बार नाकामी लगी।

खबरों के अनुसार मुकेश और उसके परिवार के खिलाफ पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया था। इस वजह से भी मुकेश परेशान रहने लगा था।  मुकेश के शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed