मासूम के खून से सनी हुई थीं सीढ़ियां, मां बोली- 3 बजे दूध पिलाया और 5 बजे गायब...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में चार महीने की मासूम को उसके ही रिश्तेदार ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। उस मासूम के साथ दुष्कर्म करके वो हैवानियत की हदें पार कर चुका था, लेकिन उसने इंसानियत को शर्मसार करने का मौका नहीं छोड़ा। रेप के बाद सिरफिरे ने मासूम की जमीन पर पटक पटककर हत्या कर दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि शव को कब्जे में करने पहुंचे पुलिसवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई, जब उन्होंने मासूम की हालत देखी। दूसरी ओर मां और परिजन बच्ची के साथ हुए हादसे पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों ने आपबीती बयां करते हुए पूरा घटनाक्रम बयां किया है। जानें इस वारदात में कब और क्या हुआ...
शुक्रवार सुबह करीब 12.30 बजे अपार्टमेंट के बेसमेंट में 4 महीने का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरिंदगी का खुलासा उस वक्त हुआ जब अपार्टमेंट का कर्मचारी बेसमेंट में किसी काम से गया। उसने बेसमेंट की सीढ़ियों को खून से सना हुआ पाया। जैसे ही उसने बेसमेंट में एंट्री की तो बच्ची का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था, जो कि अर्धनग्न हालत में था।
सुनाई दर्दनाक कहानी...
दरअसल, आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त है और वह उस रात उनके घर में ही ठहरा हुआ था। इस दौरान घर में बच्ची के माता-पिता और उसका मामा भी मौजूद था। बच्ची के मामा ने बताया कि उस रात जीजा और उनके दोस्त की किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। मौके पर पुलिस भी आई, लेकिन मामले को शांत करके चली गई।
इसके बाद रात में करीब 3 बजे बच्ची रोने लगी, तो मां ने उसे दूध पिलाकर फिर सुला दिया। इस बीच पिता का दोस्त करीब 4.45 बजे उठा और बच्ची को कंधे पर लगाकर वहां से ले गया। यहां से वो श्रीनाथ मार्केट बच्ची को ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मासूम पर जमीन पर पटक पटककर मार दिया।
सिरफिरा लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक बिल्डिंग की बेसमेंट में जाने लगा, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। उसने ऊपर से ही बच्ची की लाश को अंदर फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। मामा ने बताया कि जब बहन की करीब 5 बजे आंख खुली तो बच्ची अपनी जगह पर नहीं थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
जानकारी मिलने पर बच्ची के मामा ने उसकी पहचान की और माता-पिता को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर कार्रवाई का वादा भी किया है।
