फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daughter is planned to kill her family in Badaun murder case

बेटी ही निकली अपने घरवालों की कातिल, प्रेमी संग रची साजिश

Mon, 05 Sep 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 05 Sep 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
daughter is planned to kill her family in Badaun murder case
बदायूं मर्डर
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बदायूं दरगाह पर मन्नत लेकर गए परिवार को मारने की साजिश बेटी प्रीति ने ही रची थी। खुलासे में सामने आया है कि प्रीति और उसके प्रेमी मुगीश ने ही मां-बाप, तांत्रिक और ड्राइवर को बेहोश कर नहर में फेंक दिया था। खबरों के अनुसार प्रेमी की दी हुई नींद की गोली को ही प्रीति ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाया था।
विज्ञापन


कासना थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुलंदशहर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। दोनों के इस कदम की वजह प्रेम संबंधों में परिवार के दखल को माना जा रहा है। 
विज्ञापन


 

प्रेमी मुगीश के हैं दो बच्चे

daughter is planned to kill her family in Badaun murder case
अपराध - फोटो : अमर उजाला
चार साल से प्रीति के साथ प्रेम संबंध में बंधा मुगीश के दो बच्चे भी हैं। दोनों के प्रेम संबंध की भनक प्रीति के परिजनों को डेढ़ साल पहले लग गई थी और वे उनका विरोध करने लगे थे। प्रीति के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था और इसी के चलते प्रीति और मुगीश ने परिवार को मौत के घाट उतारने की कोशिश की।

प्रीति ने मिलाई कोल्डड्रींक में नींद की गोलियां

daughter is planned to kill her family in Badaun murder case
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

प्रीति के परिजन अक्सर मौलवी सलीमुद्दीन के साथ बदायूं स्थित दरगाह पर जाते थे। वहां जाकर परिवार को नींद की गोलियां देकर पहले भी मुगीश और प्रीति मुलाकात करते थे। इस बार रिश्ता तय कर देने के कारण दोनों ने भागने की योजना बनाई। प्रीति और उसके परिजन 25 अगस्त की सुबह बदायूं स्थित दरगाह के लिए निकले। शाम सात बजे तक चादर चढ़ाने के बाद प्रीति ने फ्रूटी में नींद की 30 गोली मिला दी थी।

उसे पिता राजे, मां धर्मवती, भाई ललित, भाभी शीतल, मामा राजेंद्र, मामी प्रीति, मौलवी सलीमुद्दीन व ड्राईवर ओमपाल को पिला दिया। इस बीच अपने भाई ललित को चादर चढ़ाने के लिए भेज दिया। ललिल भी मजार पर जाकर बेहोशी की हालत में हो गया। 

अपने माता-पिता और दूसरों की हत्या कर देने के बाद आरोपी जोड़ा वापस बदायूं पहुचे, जहां से दोनों सेंट्रो कार से मेरठ पहुंचे। दोनों मेरठ के होटल में कमरा ले लिया और यहीं से इलाहबाद हाईकोर्ट सुरक्षा की मांग के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed