फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dalit girl changed her statement in agra after rape

दलित छात्रा ने सबक सिखाने के लिए रची गैंगरेप की कहानी

Sun, 28 Aug 2016 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा Updated Sun, 28 Aug 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
Dalit girl changed her statement in agra after rape
- फोटो : Demo Pic

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार दोपहर दसवीं की दलित छात्रा ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि तीन युवकों ने उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया है। उसके साथ उसकी तीन साल की ममेरी बहन का अपहरण किया गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जोकि लड़की का पड़ोसी है। लेकिन रात को कहानी एकदम बदल गई क्योंकि छात्रा ने बयान बदल दिया।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसके साथ रेप उसके घर में ही हुआ है। आरोपी तीन नहीं, एक है। उसने गैंगरेप की कहानी खुद ही बनाई थी। इससे पहले 15 साल की छात्रा ने बताया था कि वह सुबह 10:30 बजे अपने मामा की तीन साल की बेटी को लेने स्कूल गई थी।
विज्ञापन


रास्ते से पंजाबी बाग पार्क से तीन युवक उसे और मामा की बेटी समेत कार में अगवा कर ले गए। उन्होंने रास्ते में उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे उसे पंजाबी बाग पार्क में खून से लथपथ हालत में फेंक गए। पुलिस ने इसका केस दर्ज किया। तीनों युवकों की तलाश शुरू हुई। दस बजे तक यही घटनाक्रम बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबक सिखाने के लिए रचा ड्रामा

Dalit girl changed her statement in agra after rape

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी ने छात्रा से दुराचार किया। इससे वह आहत हो गई। उसने उसे सबक सिखाने की ठानी। इसलिए कार में गैंगरेप की कहानी बनाई, ताकि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। एसपी सिटी ने रात 12:30 बजे बताया कि जैसे ही आरोपी पकड़़ा गया, कहानी बदल गई। आरोपी छात्रा का पड़ोसी है। घटनास्थल कार नहीं, किशोरी के मामा का घर है। उसने अपने मामा-मामी के सामने पुलिस को यही बयान दिया है।

बता दें, छात्रा अपने लेक्चरर मामा मामी के पास ही रहती है। छात्रा ने बताया था कि उसके साथ गैंगरेप करने वाले युवकों की उम्र 20-22 साल है। उन्होंने उसकी ममेरी बहन की गर्दन पर चाकू रख दिया था। इसलिए उसने शोर नहीं मचाया। उधर, पुलिस का कहना है कि यह मामला रेप, पोक्सो एक्ट में दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी हो गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed