फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Corona in India infection confirmed in 5 more people including teenager number of infected are 39 in MP

मध्यप्रदेश में पांच और लोगों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 39

Sun, 29 Mar 2020 09:09 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 29 Mar 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
Corona in India infection confirmed in 5 more people including teenager number of infected are 39 in MP
कोरोना वायरस

मध्यप्रदेश में रविवार तड़के उज्जैन की 17 वर्षीय लड़की समेत पांच और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। इनमें से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के नये मरीजों में उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी के अलावा इंदौर का 21 वर्षीय युवक और 38 से 48 वर्ष के बीच के तीन पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह पहली बार है जब सूबे के युवाओं में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के मुताबिक उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी इस धार्मिक् नगरी के ही अस्पताल में भर्ती है, जबकि चार अन्य मरीजों का इंदौर के एक चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलेटिन में बताया गया कि ये पांचों मरीज स्थानीय स्तर पर ही कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आए थे। इन्होंने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 20, जबलपुर के आठ, उज्जैन के चार, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीज शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि इनमें से 37 लोग प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि दो अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में उज्जैन की एक महिला और इंदौर का एक निवासी है। ये दोनों मरीज 65-65 साल के थे और उन्होंने इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed