Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Paper Leak- Delhi High Court rebukes CBSE for 10th math examination

10वीं गणित की परीक्षा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने CBSE को लगाई फटकार, 10 दिन के भीतर मांगा जवाब

Tue, 03 Apr 2018 05:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Apr 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
CBSE Paper Leak- Delhi High Court rebukes CBSE for 10th math examination

पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने दसवीं कक्षा के गणित की परीक्षा को गंभीरता से न लेने पर बोर्ड को आड़े हाथों लिया। कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई व दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दस दिन के भीतर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति गीता मित्तल की अगुवाई वाली खंडपीठ ने मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए बोर्ड से पूछा कि अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल व गणित की परीक्षा जुलाई में क्यों करवाई जा रही है। दसवीं की परीक्षा को बोर्ड क्यों गंभीरता से नहीं ले रहा है। इस याचिका में पेपर लीक मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में करवाने की मांग की गई है। याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय की गई है। एनजीओ ‘सोशल जूरिस्ट’ ने यह याचिका दायर की है।
विज्ञापन


याचिका पर जिरह करते हुए अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने कहा कि बोर्ड बारहवीं की परीक्षा तो अप्रैल में करवा रहा है, लेकिन दसवीं की जुलाई में करवाएगा, जिसकी तारीख अभी तय नहीं है। इससे दसवीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का समय बर्बाद होगा, जिसका उनकी पढ़ाई पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग

CBSE Paper Leak- Delhi High Court rebukes CBSE for 10th math examination

याचिका में कहा गया है कि पेपर लीक में सरकार व बोर्ड की लापरवाही जिम्मेदार है। अर्थशास्त्र व गणित की परीक्षा से 28 लाख छात्रों का हित प्रभावित हुआ है, लेकिन इन छात्रों की क्षतिपूर्ति के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

पेश याचिका में कहा गया है कि इस मामले में सरकारी अधिकारियों को बचाने के लिए पुलिस सही दिशा में जांच नहीं कर रही है, इसलिए इस मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में करवाई जाए। अगर यह संभव नहीं है तो अर्थशास्त्र की तरह ही गणित की परीक्षा भी अप्रैल में करवाई जाए। दोबारा परीक्षा में छात्रों को अंक देने में रियायत की जाए और दिव्यांग छात्रों का विशेष ध्यान रखा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed