{"_id":"651a6ae5636571a2ce0079f5","slug":"nagar-nigam-shimla-mayor-councillors-perform-nati-during-swachhta-mitra-utsav-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता मित्र उत्सव: शहर का सबसे स्वच्छ वार्ड बना कंगनाधार, मिली ट्राफी; रिज पर मेयर-पार्षदों ने डाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता मित्र उत्सव: शहर का सबसे स्वच्छ वार्ड बना कंगनाधार, मिली ट्राफी; रिज पर मेयर-पार्षदों ने डाली नाटी
Mon, 02 Oct 2023 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Oct 2023 06:03 PM IST
सार
यह रनिंग ट्राफी है और लगातार तीन साल तक विजेता रहने पर ही संबंधित वार्ड को यह ट्राफी मिलेगी।
विज्ञापन
नाटी डालते मेयर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर करवाए गए स्वच्छता मित्र उत्सव में सोमवार को कंगनाधार वार्ड को शहर का सबसे स्वच्छ वार्ड का खिताब दिया गया। नगर निगम की ओर से करवाई इस प्रतियोगिता में कनलोग दूसरे जबकि नाभा तीसरे नंबर पर रहा। महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने कंगनाधार वार्ड के पार्षद रामरत्न वर्मा को ट्राफी देकर सम्मानित किया। यह रनिंग ट्राफी है और लगातार तीन साल तक विजेता रहने पर ही संबंधित वार्ड को यह ट्राफी मिलेगी।
विज्ञापन
समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक जमा करने में अव्वल रहे वार्डों को एसजेवीएन की ओर से नकद पुरस्कार से नवाजा गया। सौ किलो से ज्यादा प्लास्टिक जमा करने पर मज्याठ, टुटीकंडी, पटयोग, न्यू शिमला और कच्चीघाटी को दो-दो लाख रुपये से नवाजा गया। 50 किलो प्लास्टिक जमा करने पर 17 वार्डों भराड़ी, कैथू, अनाडेल, मज्याठ, बालूगंज, नाभा, बैनमोर, ढली, मशोबरा, मल्याणा, पंथाघाटी, कसुम्पटी, छोटा शिमला, विकासनगर, कंगनाधार, खलीनी और कनलोग को एक एक लाख का नकद ईनाम दिया गया।
विज्ञापन
इस ईनाम से आधी राशि सफाई कर्मचारियों को दी जाएगी जबकि बाकी से स्वच्छता के काम होंगे। सेंट एडवर्ड के छात्र आदिव्क को 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक देने पर सम्मानित किया गया। कर्मचारी करन, सुनील, ब्रह्मदत्त, संजय, रजनीश को बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
रिज पर मेयर-पार्षदों ने डाली नाटी
स्वच्छता मित्र उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटकों के जरिये लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान रस्सा कस्सी, चम्मच नींबू रेस जैसी प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इसमें सेनेटरी इंस्पेक्टर की टीम ने पार्षदों की टीम को हराया। कार्यक्रम के दौरान नाटियों का दौर भी चला और महापौर, उप महापौर, आयुक्त समेत पार्षदों ने भी नाटी डाली।
नगर निगम के इस स्वच्छता पखवाड़े के ब्रांड एंबेसेडर लोकगायक विक्की चौहान ने भी समारोह में शिरकत की और लोगों को राजधानी शिमला को साफ सुथरा रखने की अपील की। कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मी बेहतरीन काम कर रहे हैं और आम जनता को भी इनकी मदद करनी चाहिए।