फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth killed with sharp weapon in Katni police taking help of dog squad to find accused

MP News: कटनी में धारदार हथियार से युवक की हत्या, आरोपी की तलाश के लिए डॉग स्क्वाड की मदद ले रही पुलिस

Mon, 06 Feb 2023 08:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 Feb 2023 08:12 PM IST
सार

सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि युवक अरविंद वंशकार (22) का शव शमशान घाट के ईंट भट्ठे के पास मिला। उसके शरीर में धारदार हथियार से वार के निशान मिले। पहली नजर में हत्या का मामला प्रतीत होता है। इसके मुताबिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
Youth killed with sharp weapon in Katni police taking help of dog squad to find accused
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के रंगनाथ थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। स्थानीय लोगों ने जब लाश को देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही रंगनाथ थाना प्रभारी नितिन कमल अपने पुलिस बल के साथ गड्ढा टोला के ईंट भट्टा के पास पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर डॉग स्क्वाड को जांच के लिए बुलाया। जहां डॉग स्क्वाड की टीम ने शव के कपड़े सूंघकर आधे किलो मीटर तक घूमा। हालांकि पुलिस को इससे कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन


सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि युवक अरविंद वंशकार (22) का शव शमशान घाट के ईंट भट्ठे के पास मिला। उसके शरीर में धारदार हथियार से वार के निशान मिले। पहली नजर में हत्या का मामला प्रतीत होता है। इसके मुताबिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक के पिता विजय वंशकार ने बताया कि लड़का अरविंद शाम को किसी काम से गया था, लेकिन रात भर नहीं आया। उसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। सुबह पुलिस ने बताया कि उसकी लाश गड्ढा टोला के पास ईंट भट्टा के पास लाश मिली है। किसने क्यों मारा पता नहीं। विजय वंशकार ने मांग की कि आरोपी को पुलिस जल्द पकड़े और कड़ी सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed