{"_id":"a02384ad53afdd7f485e842159f6d234","slug":"youth-killed-in-road-accident-in-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के मंत्री की गाड़ी ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के मंत्री की गाड़ी ने युवक को कुचला, मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Jun 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी से कुछ दूर प्रदेश के पंचायत राज मंत्री की गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस समय हादसा हुआ उस समय मंत्री गाड़ी में ही मौजूद थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रदेश के पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव रविवार रात 12 बजे के करीब भोपाल से सागर जा रहे थे। इसी दौरान बेगमगंज के निकट बाइक सवार दो युवकों से उनकी फोर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। दोनों युवक विदिशा निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
