{"_id":"65a891f24cc544019f0d3c64","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-in-chhindwara-shivnagar-colony-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: ऑनलाइन जुए की लत पड़ी भारी, पांच लाख का कर्ज होने पर युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: ऑनलाइन जुए की लत पड़ी भारी, पांच लाख का कर्ज होने पर युवक ने जहर खाकर दी जान
Thu, 18 Jan 2024 08:22 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 18 Jan 2024 08:22 AM IST
सार
परिजनों ने बताया कि आयुष ऑनलाइन तरीके से गेम खेलता था, जिसके चक्कर में वह पांच लाख का कर्जदार हो गया। कर्ज की राशि न चुका पाने की टेंशन के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा। ऑनलाइन जुआ खेलने के लत एक युवक पर इस कदर भारी पड़ी कि उसे अपनी जान तक गंवानी पड़ी। मामला छिंदवाड़ा की शिवनगर कॉलोनी का है, जहां पर रहने वाला एक युवक ऑनलाइन जुआ खेलने का आदी था। इसके चलते उस पर पांच लाख का कर्ज हो गया था। इसी चक्कर में उसने फंदा कस कर जान दे दी।
विज्ञापन
आयुष दुबे (23) ने मंगलवार को जहर खा लिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में छिंदवाड़ा अस्पताल से नागपुर रेफर किया गया। नागपुर के अस्पताल में गुरुवार को आयुष की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि आयुष ऑनलाइन तरीके से गेम खेलता था, जिसके चक्कर में वह पांच लाख का कर्जदार हो गया। कर्ज की राशि नहीं चुका पाने के तनाव के चलते उसने आत्महत्या करने की कोशिश की और जान गंवा बैठा।
विज्ञापन
सुसाइड नोट भी बरामद
पुलिस के अनुसार मृतक युवक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक विभाग के पिता निजी कंपनी में सुपरवाइजर है।
विज्ञापन
