फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   young man trapped in the affair of a married woman, villagers made the lover couple wear a garland of shoes

MP News: शादीशुदा महिला के चक्कर में फंसा UP का युवक, ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को जूतों की माला पहनाकर घुमाया

Sun, 14 May 2023 09:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 May 2023 09:03 PM IST
सार

कटनी में एक प्रेमी जोड़े को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। महिला शादीशुदा है और प्रेमी से मिलने की जानकारी पति को लगने पर वह पकड़ा गई। पुलिस वायरल वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन
young man trapped in the affair of a married woman, villagers made the lover couple wear a garland of shoes
कटनी में प्रेमी जोड़े को जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले से अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश के युवक को कटनी की एक शादीशुदा महिला से इस कदर प्रेम हुआ कि वो सैकड़ों किमी की दूरी तय कर स्लिमनाबाद पहुंच गया, लेकिन उसे क्या पता था कि उसका स्वागत जूतों की माला से किया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला स्लिमनाबाद थाना क्षेत्र का बताया गया। जहां एक शादी-शुदा महिला का परिचय उत्तरप्रदेश के पीलीभीत क्षेत्र के युवक से हो गया। बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। एक दिन शादी शुदा महिला ने बगैर ससुराल वालों की चिंता किए उसे मिलने के लिए स्लिमनाबाद बुलवा लिया। 10 मई की रात कथित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जानकारी पति को मिल गई, फिर क्या इस पर जमकर हंगामा खड़ा हो गया। प्रेमी जोड़े को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया और बाहर कर दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है यह पूरा हाई वोल्टेज ड्रॉमा दो दिन चला, जिसे शांत कराने महिला के परिजन भी पहुंचे। लेकिन ससुराल पक्ष ने बहू को रखने से मना कर दिया। हालांकि स्लिमनाबाद थाना प्रभारी विपिन सिंह इस तरह की कोई घटना होने से इनकार कर दिया, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed