{"_id":"6342528746c90d3e3314cfea","slug":"young-man-going-to-bageshwardham-while-paying-punishment-for-180-km-with-a-wish-in-damoh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Damoh: मनोकामना लेकर 180 किमी तक दंड भरते हुए बागेश्वरधाम जा रहा युवक, पूरी दुनिया में फैली है प्रसिद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: मनोकामना लेकर 180 किमी तक दंड भरते हुए बागेश्वरधाम जा रहा युवक, पूरी दुनिया में फैली है प्रसिद्धि
Sun, 09 Oct 2022 10:18 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:18 AM IST
सार
बागेश्वरधाम की प्रसिद्धि पूरी दुनिया में फैल चुकी है। यही कारण है कि शिष्य अपने गुरु के दर्शनों के लिए कहीं हजारों किमी की पैदल यात्रा करते हुए जा रहे हैं तो कहीं दंड भरकर अपनी मन्नत लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
बागेश्वरधाम जा रहा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के पथरिया से एक शिष्य अपनी मनोकामना लेकर छतरपुर जिले के बागेश्वरधाम के लिए दंड भरते हुए रवाना हुआ है। यह पूरी यात्रा करीब 180 किमी लंबी है, लेकिन गुरु के दर्शन और बालाजी सरकार के प्रति आस्था इस शिष्य को हौसला दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दमोह जिले के पथरिया निवासी 25 साल का युवक शिवम प्यासी अपनी मनोकामना लेकर बागेश्वर धाम के दर्शनों की अभिलाषा लेकर दंड भरते हुए जा रहा है। शनिवार को इस भक्त को दमोह-छतरपुर मार्ग पर हिन्नाई उमरी गांव के पास लोगों ने जमीन पर कपड़ा बिछाकर हाथ में नारियल लेकर दंड भरते हुए देखा तो उससे जानकारी ली। शिवम ने बताया, वह छतरपुर जिले के बालाजी बागेश्वर महाराज के यहां कुछ मनोकामना लेकर जा रहा है। इसलिए मन में विचार आया कि क्यों न दंड भरते हुए चला जाए। इसी संकल्प को लेकर वह चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि बागेश्वरधाम तक की यात्रा 180 किमी की है। इसके बाद बालाजी सरकार के दर्शन होंगे और हो सकता है कि गुरुवर की नजर भी उस पर पड़ जाए। गौरतलब है कि बागेश्वरधाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रति पूरी दुनिया के लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है। अभी कुछ दिन पहले ही एक युवक कर्नाटक से पैदल ही बागेश्वरधाम पहुंचा था, जिसका मड़ियादो पहुंचने पर युवाओं के द्वारा स्वागत किया गया था।
विज्ञापन
