फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   workers died in Ujjain after consuming local liquor

मध्यप्रदेश: उज्जैन में सात मजदूरों की मौत, सीएम शिवराज ने दिए जांच के आदेश

Thu, 15 Oct 2020 12:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 15 Oct 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
workers died in Ujjain after consuming local liquor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

मध्यप्रदेश के उज्जैन के तीन थाना क्षेत्रों में बुधवार सुबह से शाम तक सात मजदूरों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि इन मजदूरों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस मामले में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के 12 घंटे के अंदर जांच के आदेश दे दिए हैं। मौत का कारण अज्ञात है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ये मजदूर कहारवाड़ी इलाके से सस्ती झिंझर शराब खरीदकर पिया करते थे। छत्री चौक सराय के फुटपाथ पर बुधवार की सुबह सात बजे दो मजदूरों के शव मिले थे। पहले इन मजदूरों के साथियों को लगा कि वो सो रहे हैं लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने जब जगाने की कोशिश की तो पता चला कि इनकी मौत हो गई है। इसके बाद यहां से कुछ दूर दो और मजदूर बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार नागदा निवाली विजय उर्फ कृष्णा (41) और पिपलौदा बागला निवासी शंकरलाल (40) की मौत हो गई। इनमें से शंकरलाल एक सैलून पर काम करता था। दोनों ही रोज शराब पिया करते थे। वहीं, दानी गेट निवासी बबलू (40) और छत्री चौक सराय निवासी बद्री लाल (65) बेहोश मिले थे। इन्होंने पुलिस को झिंझर पीने की बात बताई। शाम को इनकी भी मौत हो गई।


इसके बाद शाम सात बजे माधव गोशाला के पास 45 वर्षीय दिनेश जोशी का शव मिला। पुलिस के अनुसार वह भी शराब का लती था। इसी तरह शाम को ही महाकाल थाना क्षेत्र के बेगमबाग निवासी पीर शाह (45) की अस्पताल में मौत हो घई। इसके अलावा छत्री चौक की पार्किंग से एक 85 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है। बुजुर्ग की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed