{"_id":"5f87386a8ebc3e7503113a47","slug":"workers-died-in-ujjain-after-consuming-local-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: उज्जैन में सात मजदूरों की मौत, सीएम शिवराज ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: उज्जैन में सात मजदूरों की मौत, सीएम शिवराज ने दिए जांच के आदेश
Thu, 15 Oct 2020 12:02 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
मध्यप्रदेश के उज्जैन के तीन थाना क्षेत्रों में बुधवार सुबह से शाम तक सात मजदूरों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि इन मजदूरों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस मामले में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के 12 घंटे के अंदर जांच के आदेश दे दिए हैं। मौत का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan orders probe after a total of 7 people died in Ujjain within 12 hours. Cause of the deaths is unknown. pic.twitter.com/dY6ApnI5Dm
— ANI (@ANI) October 15, 2020
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ये मजदूर कहारवाड़ी इलाके से सस्ती झिंझर शराब खरीदकर पिया करते थे। छत्री चौक सराय के फुटपाथ पर बुधवार की सुबह सात बजे दो मजदूरों के शव मिले थे। पहले इन मजदूरों के साथियों को लगा कि वो सो रहे हैं लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने जब जगाने की कोशिश की तो पता चला कि इनकी मौत हो गई है। इसके बाद यहां से कुछ दूर दो और मजदूर बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नागदा निवाली विजय उर्फ कृष्णा (41) और पिपलौदा बागला निवासी शंकरलाल (40) की मौत हो गई। इनमें से शंकरलाल एक सैलून पर काम करता था। दोनों ही रोज शराब पिया करते थे। वहीं, दानी गेट निवासी बबलू (40) और छत्री चौक सराय निवासी बद्री लाल (65) बेहोश मिले थे। इन्होंने पुलिस को झिंझर पीने की बात बताई। शाम को इनकी भी मौत हो गई।
इसके बाद शाम सात बजे माधव गोशाला के पास 45 वर्षीय दिनेश जोशी का शव मिला। पुलिस के अनुसार वह भी शराब का लती था। इसी तरह शाम को ही महाकाल थाना क्षेत्र के बेगमबाग निवासी पीर शाह (45) की अस्पताल में मौत हो घई। इसके अलावा छत्री चौक की पार्किंग से एक 85 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है। बुजुर्ग की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
