{"_id":"5fa59291295c76535569aad3","slug":"worker-found-6-92-carat-diamond-in-panna-mine-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: पन्ना खदान में श्रमिक को मिला 6.92 कैरेट का हीरा, अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: पन्ना खदान में श्रमिक को मिला 6.92 कैरेट का हीरा, अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये
Fri, 06 Nov 2020 11:44 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
हीरा
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के पन्ना में एक व्यक्ति को खदान से 6.92 कैरेट का एक हीरा मिला है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है। 24 वर्षीय संदीप यादव पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। कोविड-19 और लॉकडाउन के चलते कोई भर्ती नहीं होने से उसने खदान को सरकार से लीज पर ले लिया था।
विज्ञापन
हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि यादव को मिले कीमती पत्थर की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है। संदीप यादव, जिले में पिछले 30 दिनों में पन्ना जिले की हीरा खदानों में बड़े कीमती हीरे मिलने वाले चौथा व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि कृष्णा कल्यानपुर पट्टी क्षेत्र से उथली हीरा खदान से यादव को 6.92 कैरेट का हीरा मिला। निरीक्षक ने बताया कि हीरे को पन्ना के डायमंड कार्यालय में जमा करा दिया गया है। इस हीरे को नीलामी के लिए रखा जाएगा और सरकार की रॉयल्टी काटकर शेष पैसा संदीप को दे दिया जाएगा। यादव ने बताया कि हीरा मिलने पर बहुत खुशी हो रही है। 15 दिन की मेहनत के बाद बृहस्पतिवार को 6.92 कैरेट का हीरा मिला है।
विज्ञापन
