{"_id":"5df1996a8ebc3e879a40898a","slug":"woman-was-given-triple-talaq-by-husband-and-sexual-abuse-by-tantrik-on-names-halala-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने दिया तीन तलाक, 'हलाला' के नाम पर दुष्कर्म का तांत्रिक पर आरोप, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने दिया तीन तलाक, 'हलाला' के नाम पर दुष्कर्म का तांत्रिक पर आरोप, दोनों गिरफ्तार
Thu, 12 Dec 2019 07:06 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 12 Dec 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
मध्यप्रदेश में एक व्यक्ति के अपनी पत्नी को तीन तलाक देने और हलाला के नाम पर तांत्रिक के महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में महिला के पति और आरोपी तांत्रिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके का है, जहां एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने झगड़े के बाद तालाक दे दिया था।
विज्ञापन
सिटी पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अलीम खान ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि 23 नवंबर को उसके पति ने आपसी विवाद के चलते तीन तलाक दे दिया था। बाद में पति ने अपनी पत्नी के साथ मामले को सुलझाने की कोशिश की। इस दौरान एक तांत्रिक ने उक्त शख्स से कहा कि महिला को हलाला करने की जरूरत है, जिसके लिए वह राजी हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद आरोपी तांत्रिक महिला को एक फ्लैट में ले गया और उसके साथ 'हलाला' के नाम पर दुष्कर्म किया। जबकि इसके बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गई। तांत्रिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
