फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   woman set on fire by husband and in laws

'पापा मुझे बचा लो', पिता पहुंचे तो मिलीं सिर्फ बेटी की हड्डियां

Thu, 01 Aug 2013 11:45 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Aug 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
woman set on fire by husband and in laws

मध्यप्रदेश के भिंड में हुई दिल दहला देने वाली घटना में ससुराल वालों ने

विज्ञापन
अपनी बहू को जला दिया। जब तक पिता बेटी को बचाने पहुंचे तो उन्हें चारपाई पर बेटी की सिर्फ हड्डियां मिलीं।

भिंड में गहबद निवासी नरेश सिंह यादव ने अपनी बेटी नीरू की शादी विश्वनाथ यादव के साथ 6 साल पहले कराई थी। नीरू के घर में उसके जेठ को एक लाख रुपए देने को लेकर विवाद चल रहा था।


विवाद बढ़ गया और बेटी ने पिता को फोन किया कि मुझे बचा लो ये लोग मुझे जला देंगे। इसके बाद फोन कट गया।

पिता तीन किमी दूर अपने घर से बदहवास बेटी के ससुराल पुहंचे। और उन्होंने देखा कि ससुराल के सभी दरवाजे खुले हुए थे और बेटी की केवल हड्डियां एक चारपाई पर पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन


नीरू के पति व जेठ ने नीरू को पहले लाठियों से पीटा फिर कैरोसीन छिड़ककर जिंदा जला दिया।

नीरू को इतनी सी बात पर जला कर मार डाला गया कि वह अपने जेठ को एक लाख रुपए देने का विरोध कर रही थी।

घटना बुधवार की है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed