फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman raped by constable in madya pradesh

महिला को डरा-धमका कर सालभर रेप करता रहा सिपाही

Sun, 22 Nov 2015 04:42 PM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
Woman raped by constable in madya pradesh

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक सनसनीखेज वाकया सामने आया है जहां एक सिपाही एक विवाहिता को डरा धमकाकर सालभर तक उसका रेप करता रहा। महिला जब भी मुंह खोलने का प्रयास करती आरोपी उसे धमकी देकर चुप करा देता। मामला सामने आने के बाद से वह गायब है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आरोपी कांस्टेबल उसी जगह तैनात था जहां महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी। मामले में शुक्रवार को बैरागढ़ पुलिस स्टेशन में आरोपी हरी शंकर कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार कटारिया पूर्व में जहांगीराबाद थाने में तैनात है।
विज्ञापन


पूर्व में वह बैरागढ़ थाने में तैनात था, पीड़ित महिला भी बेटी के साथ वहीं रहती थी। महिला का पति नौकरी के सिलसिले में बाहर ही रहता था। इसी दौरान आरोपी सिपाही ने महिला को डरा धमकाकर उसका यौन शोषण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला का यौन शोषण करता था आरोपी

Woman raped by constable in madya pradesh

महिला का पति बाहर रहता था इस कारण डर के मारे वह किसी के सामने अपनी जुबान भी नहीं खोल सकी। आरोपी सिपाही ने उस पर दबाव बनाए रखा और महिला किसी को अपनी आपबीती नहीं सुना सकी। जानकारी के अनुसार आरोपी सिपाही की पत्नी भी इस पूरे घटनाक्रम से वाकिफ थी।

पुलिस के अनुसार एक दिन सिपाही और उसकी पत्नी पीड़िता के घर में घुसे और हंगामा करते हुए उसे धमकी दी। शोर शराबा सुनकर पडोसियों ने पीड़िता को बचाया। इसके बाद उसने अपने आगरा में रहने वाले अपने पति से संपर्क किया और उसे आपबीती सुनाई।

इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची और हिम्मत करके आरोपी के खिलाफ एक केस दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी पुलिस वाले की तलाश कर रही, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा है और उसका फोन भी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed