फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wife won the election in Mandsaur, husband took oath as deputy sarpanch, secretary suspended

MP News: मंदसौर में पत्नी ने चुनाव जीता पति ने ली उपसरपंच पद की शपथ, शिकायत मिलने पर सचिव ही हो गया निलंबित

Sat, 07 Jan 2023 02:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 07 Jan 2023 02:00 PM IST
सार

मंदसौर जिले के सीतामऊ विकासखंड के ग्राम पंचायत महुवी में उपसरपंच पद का चुनाव महिला ने जीता। शपथ उसके पति ने ले ली। शिकायत ऊपर तक पहुंची तो पंचायत सचिव सस्पेंड कर दिए गए। 

विज्ञापन
Wife won the election in Mandsaur, husband took oath as deputy sarpanch, secretary suspended
मंदसौर जिला पंचायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजनीति में एक अलग ही घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर ग्राम पंचायत चुनाव जीतकर उपसरपंच बनी महिला के स्थान पर उसके पति ने शपथ ले ली। इस घटनाक्रम को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति उठाई और कलेक्टर के साथ-साथ जिला पंचायत सीईओ को शिकायत कर दी। जांच के बाद नियमों के विपरीत शपथ दिलाए जाने के मामले में पंचायत सचिव को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


पूरा मामला मंदसौर जिले के सीतामऊ विकासखंड के ग्राम पंचायत महुवी का है। महुवी में उपसरपंच पद पर मधुबाला फरक्या चुनी गई थी लेकिन उसका पूरा काम पति कैलाशचंद्र फरक्या ही देखता है। इस तरह की घटनाएं पूर्व में उजागर होने के बाद शासन के स्पष्ट निर्देश है कि बैठकों में सिर्फ निर्वाचित प्रतिनिधि ही भाग ले सकते हैं, उनके प्रतिनिधि नहीं। 
विज्ञापन


वर्ष 2022 में तीन अगस्त को महुवी में उपसरपंच पद के लिए निर्वाचित मधुबाला के बजाय उसके पति कैलाशचंद्र फरक्या ने शपथ ली थी। इस मामले की शिकायत होने के बाद मामले में जनपद पंचायत सीईओ ने जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। उक्त रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत के सीईओ ने पंचायत सचिव कैलाश महाजन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपसरपंच ने बताया शिकायत को झूठा
इस पूरे मामले में उपसरपंच मधुबाला ने बताया कि मैं स्वयं ग्राम पंचायत के सारे कार्यक्रमों में उपस्थित रहती हूं। जो आरोप लगाया जा रहा है, वह गलत है। उपसरपंच के पति कैलाशचंद्र ने शिकायत को राजनीतिक द्वेषपूर्ण और झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता तेजपाल सिंह से पहले मैं खुद सरपंच था। इसके बाद तेजपाल सिंह सरपंच बन गया। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण वह इस प्रकार की झूठी शिकायत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed