फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   wife did not make sev veggie for husband which make him angry, by this method judge solve problem

पत्नी ने नहीं खिलाई सेव की सब्जी, घर छोड़कर चला गया पति, ऐसे हुआ समझौता

Thu, 28 Nov 2019 10:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 28 Nov 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
wife did not make sev veggie for husband which make him angry, by this method judge solve problem
सेंव टमाटर की सब्जी - फोटो : File

मध्यप्रदेश में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनकी पत्नी के बीच एक छोटी सी बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई थी और अदालत ने उसी को आधार बनाकर उनके बीच सुलह करवा दी है। देवास के रहने वाले एक व्यक्ति बैंक प्रेस नोट पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में उनकी उम्र 79 है और उनकी पत्नी 72 साल की है। सेवानिवृत्ति का जो पैसा मिला उसे उन्होंने पत्नी को सौंप दिया।

विज्ञापन


देवास स्थित मकान भी पत्नी के नाम कर दिया। उनकी सहमति की वजह से पेंशन भी पत्नी के खाते में आती थी। सेवानिवृत्ति के दो साल बाद उन्होंने पत्नी के सामने सेव की सब्जी खाने की इच्छा जताई तो पत्नी ने कहा सेव लाकर दो। पति ने जब पत्नी से पैसे मांगे तो उन्होंने कहा कि जब नौकरी में थे तब तो लाते थे। जिसपर पति ने कहा कि सबकुछ तुम्हे सौंप दिया है। अब मेरे पास पैसा कहां है।
विज्ञापन


पत्नी ने सेव की सब्जी नहीं बनाई। जिसके बाद गुस्साए पति अगले दिन बिना बताए घर से चले गए और महाराष्ट्र के बुलढाना के मातोड़ गांव में झोपड़ी बनाकर रहने लगे। पति ने जब अपने खाते में पेंशन का पैसा मंगाना शुरू किया तो पत्नी अदालत पहुंच गई। न्यायधीश ने पति और पत्नी से अलग-अलग बात की। जिसके बाद दोनों को अदालत में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायाधीश ने स्टाफ से सेव का पैकेट मंगवाया और पत्नी से पति के लिए सब्जी बनाने को कहा। दोनों साथ में घर गए और पत्नी ने सब्जी बनाकर खिलाई। अगले दिन दोनों अदालत आए तो कहा कि हम साथ रहने को तैयार हैं लेकिन कैसे माना जाए कि यह अब ठीक रहेगी। ये साईं बाबा के सामने कसम खाए तो मान लूंगा। जिसपर न्यायाधीश ने दोनों की आर्थिक मदद का इंतजाम करते हुए उन्हें शिरडी भेजा। वहां से लौटने पर 26 नवंबर को दोनों ने राजीनामा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed