{"_id":"619efa81f3f6ad40e647773e","slug":"war-of-words-between-madhya-pradesh-home-minister-narottam-mishra-and-congress-mp-digvijay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: अब नरोत्तम मिश्रा पर बरसे दिग्विजय सिंह, बोले- मंत्री को कोई गंभीरता नहीं लेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: अब नरोत्तम मिश्रा पर बरसे दिग्विजय सिंह, बोले- मंत्री को कोई गंभीरता नहीं लेता
Thu, 25 Nov 2021 08:30 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:30 AM IST
सार
रामेश्वर शर्मा ने एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा था। शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस का आदमी इधर आया तो घुटने तोड़ दो। भाजपा विधायक के इस बयान पर दिग्विजय सिंह ने बुधवार को उनके (शर्मा) के घर पर रामधुन गाया। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम, मध्यप्रदेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस-भाजपा आमने सामने है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के द्वारा विवादास्पद बयान पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामधुन गाकर मध्य भोपाल स्थित उनके (शर्मा) घर के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
दिग्गविजय सिंह की आगुआई में इस प्रदर्शन पर पर राज्य के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी रामधुन गाने पर कहीं दग्विजिय सिंह के खिलाफ फतवा ना जारी कर दें। नरोत्तम मिश्रा के इस बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंत्री जी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उनके मैं तब से जानता हूं जब वह बस स्टैंड में वसूली किया करते थे और अब सरकार में रहकर उगाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने कहा, ''नरोत्तम मिश्रा डबरा में बस स्टैंड पर कंडक्टरों से 20 रुपये वसूल करते थे। अब वह कलेक्टर और एसपी से वसूली कर रहे हैं। उन्हें गंभीरता से नहीं लेता। उन्हें डबरा में बस स्टैंड पर काम करना चाहिए।''बता दें कि पिछले दिनों भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक कार्यक्रम में कहा था कि इधर कोई कांग्रेसी आए तो उसके घुटने तोड़ दो।
विज्ञापन
