व्यापमं घोटाला: 'मुझे मरवाना चाहते हैं शिवराज चौहान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) 'घोटाले' में चार व्हिसल-ब्लोअर में से एक आशीष चतुर्वेदी ने अपनी जान को ख़तरे में बताया है। आशीष चतुर्वेदी ने बीबीसी से बातचीत में दावा किया, ''चूंकि मैं व्यापम घोटाले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लगातार लेता रहा हूं, इसलिए वो मुझे मरवा देना चाहते हैं।''
मध्य प्रदेश सरकार ने आशीष चतुर्वेदी के इस आरोप को निराधार बताकर इसकी निंदा की है। आशीष चतुर्वेदी का कहना है, ''मुझ पर पहले ही 13 बार हमले हो चुके हैं। इनमें से छह हमले तो सुरक्षाकर्मियों के सामने हुए हैं। उन सुरक्षाकर्मियों के सामने जिन्हें राज्य सरकार ने मेरी सुरक्षा में लगाया है।''
'सुर्ख़ियों में आने के लिए'
आशीष के आरोप पर मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है, ''मेरा मानना है कि ये पूर्वाग्रह से दिया गया बयान है. अगर इस तरह की बात होती तो उन्हें सुरक्षा क्यों दी जाती।''
नरोत्तम मिश्रा का कहना है, ''मेरा उनसे निवेदन है कि उस व्यक्ति के बारे में इस तरह की बात नहीं कहनी चाहिए, जो सिर्फ और सिर्फ जनता की सेवा ही करता है। आज तक किसी और ने तो ऐसा कहा नहीं, सुर्खियों में आने के लिए अगर इस तरह का बयान दिया जाए तो मैं इसे अच्छा नहीं मानता।''
