फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Villagers boycott elections due to bad roads

Chhatarpur: खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का चुनाव को लेकर बहिष्कार, बैनर पर लिखा ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’

Sat, 11 Nov 2023 12:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Nov 2023 12:47 PM IST
सार

Chhatarpur: जिले के ग्राम फूटेरा के ग्रामीणों ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि इस गांव की सड़क का हाल बद से बदतर है, जिसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को अवगत करवाया था।

विज्ञापन
Villagers boycott elections due to bad roads
खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का चुनाव को लेकर बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के ग्राम फूटेरा के ग्रामीण लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 25 वर्षों से वे सड़क बनवाए जाने की मांग जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी है। इसी से नाराज ग्रामीणों ने अब आगामी चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।

विज्ञापन


बैनर पर लिखा ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’
ग्रामीणों ने खराब सड़क के ऊपर एक बैनर लगाया है। जिसमें लिखा हुआ कि रोड नहीं तो वोट नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी सड़क नहीं बनेगी वे मतदान नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि सड़क मार्ग खराब होने के कारण गांव के लोगों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारण से ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed