फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vijayvargiya said in Neemuch that India was a word given by the British, it has to be thrown out

MP News: नीमच में जनआशीर्वाद यात्रा; विजयवर्गीय बोले- इंडिया अंग्रेजों का दिया शब्द, इसे बाहर करना होगा

Tue, 05 Sep 2023 05:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 05 Sep 2023 05:19 PM IST
सार

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंडिया शब्द अंग्रेजों के साथ आया है। अंग्रेजों के जाने के साथ इसे भी चले जाना चाहिए। इंडिया नहीं भारत की मांग हर तरफ से उठ रही है।

विज्ञापन
Vijayvargiya said in Neemuch that India was a word given by the British, it has to be thrown out
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय संयुक्त विपक्ष के सनातन विरोधी बयान को लेकर लगातार मुखर हैं। आज नीमच जिले में जनआशीर्वाद यात्रा के पड़ाव के बाद दूसरे दिन यात्रा की जावद से शुरुआत से पहले वे मीडिया से मुखातिब हुए।

विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंडिया शब्द अंग्रेजों के साथ आया है। अंग्रेजों के जाने के साथ इसे भी चले जाना चाहिए। इंडिया नहीं भारत की मांग हर तरफ से उठ रही है। सरकार इस पर विचार कर रही है। संयुक्त विपक्ष इंडिया का उद्देश्य सनातन का विरोध है। जिन्होंने सनातन विरोधी बयान दिया उनका कांग्रेस के नेता भी समर्थन कर रहे हैं। यह दोहरा चरित्र है। अब उनके नेता हरि कथा जैसे आयोजन करा रहे हैं, लेकिन नकल से अक्ल नहीं आती। सुंदर भेष बनाकर तो सूर्पनखा भी गई थी, जिसकी नाक काटी थी।
विज्ञापन


उमा भारती की नाराजगी के प्रश्न पर विजयवर्गीय ने कहा कि मेरी उनसे फोन पर बात हुई है। उनकी ऐसी कोई नाराजगी नहीं है। कम्युनिकेशन गैप के कारण ऐसा हुआ है। उमा भारती का भाजपा के लिए बड़ा योगदान है। वन नेशन वन इलेक्शन पर उन्होंने कहा कि यह होना चाहिए, फिजूलखर्ची रोकने और देश के विकास के लिए यह जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के कद्दावर नेता इनदिनों मालवा क्षेत्र में निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा में लगातार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। दूसरे दिन यात्रा की शुरुआत उन्होंने पशुपति नाथ महादेव का प्रसाद ग्रहण कर की। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता सहित नेतागण उनके साथ हैं। आज यह यात्रा जावद से मनासा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होती हुई देर शाम मंदसौर जिले में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed