{"_id":"64c235d8846a078538020897","slug":"vidisha-news-government-school-roof-collapsed-in-kurwai-more-than-four-girl-students-injured-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidhisa: कुरवाई के सरकारी स्कूल में सीलिंग टूटकर गिरी, पढ़ रहीं चार छात्राएं घायल, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidhisa: कुरवाई के सरकारी स्कूल में सीलिंग टूटकर गिरी, पढ़ रहीं चार छात्राएं घायल, बड़ा हादसा टला
Thu, 27 Jul 2023 02:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:46 PM IST
सार
विदिशा के कुरवाई में सरकारी स्कूल की छत से सीमेंट की सीलिंग टूटकर गिरी, जिससे स्कूल की करीब चार से अधिक छात्राएं घायल हुई है। कुरवाई के सरकारी अस्पताल में घायल छात्राओं का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्कूल की सीलिंग टूटकर गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के विदिशा के सरकारी गर्ल्स स्कूल की छत से सीमेंट की सीलिंग टूटकर गिर गई। कक्षा नवमीं में पढ़ने वाली छात्राओं के ऊपर स्कूल के छत का प्लास्टर अचानक भर-भराकर गिर गया। इस घटना में करीब चार छात्राओं के घायल होने की सूचना मिली है। जो छात्राएं इस हादसे में घायल हुई हैं, उनके नाम राधिका लोधी, पूनम सिंह टेकू, राधिका सिंह घूरावली व कंचन टेंकू हैं। जिनका इलाज सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। छात्राओं के सिर पर हल्की चोटें आई हैं। चारों छात्राओं को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर ने चारों घायल छात्राओं की हालात सामान्य बताई है।
घायल छात्राओं से मिलने पहुंचे कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने डॅाक्टरों से बात कर छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं। विधायक ने छात्राओं से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली है।
विज्ञापन
घायल छात्राओं से मिलने पहुंचे कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने डॅाक्टरों से बात कर छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं। विधायक ने छात्राओं से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली है।
विज्ञापन
