{"_id":"6163f1e88ebc3eeb5c626de9","slug":"vhp-ban-the-entry-of-non-hindus-in-durga-pandal-during-garba","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: गरबा के दौरान दुर्गा पंडाल में 'गैर हिंदू' के प्रवेश पर प्रतिबंध, शहर भर में लगाए गए पोस्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: गरबा के दौरान दुर्गा पंडाल में 'गैर हिंदू' के प्रवेश पर प्रतिबंध, शहर भर में लगाए गए पोस्टर
Mon, 11 Oct 2021 01:42 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:42 PM IST
सार
विश्व हिंदू परिषद के इस कदम का कई दुर्गा पंडाल के आयोजकों ने स्वागत किया है। उधर, प्रशासन ने इस मसले पर किसी भी टिप्पणी से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा पंडाल में खुशी से नाचते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के रतलाम में विश्व हिंदू परिषद की ओर से पूरे शहर में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर के माध्यम से दुर्गा पंडालों में खास तौर पर गरबा के समय गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। विहिप का कहना है कि उन्होंने यह कदम किसी भी प्रकार की झड़प और महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए उठाया है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की धर्म प्रसार विंग के प्रभारी चंदन शर्मा ने बताया कि अन्य समुदाय के लोग पंडालों में आकर महिलाओं को परेशान करते हैं और उनकी वीडियो बनाते हैं। इसलिए इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे किसी भी प्रकार के टकराव से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि हमने प्रशासन से मांग की है कि लोगों के पहचान पत्र की जांच के बाद ही उन्हें दुर्गा पंडाल में प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन
विहिप के इस कदम का कई दुर्गा पंडाल के आयोजकों ने स्वागत किया है। आयोजकों का कहना है कि हम विहिप को इस तरह का पोस्टर अपने पंडाल में लगाने की इजाजत दे रहे हैं, जिससे किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
उधर, प्रशासन ने इस मसले पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी से इंकार कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि यह विहिप और आयोजकों के बीच का मामला है।
