{"_id":"62011b4f290c826eca7812a1","slug":"vaccination-in-bhopal-20-30-lakh-fully-vaccinated-capital-ahead-in-applying-maximum-booster-dose-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में वैक्सीनेशन: 20.30 लाख फुल्ली वैक्सीनेटेड, प्रदेश में सबसे अधिक बूस्टर डोज लगाने में राजधानी आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में वैक्सीनेशन: 20.30 लाख फुल्ली वैक्सीनेटेड, प्रदेश में सबसे अधिक बूस्टर डोज लगाने में राजधानी आगे
Mon, 07 Feb 2022 06:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Feb 2022 06:44 PM IST
सार
भोपाल में सोमवार तक कोरोना बचाव के लिए वैक्सीन की 43 लाख 75 हजार से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं, जिसमें 22 लाख 80 हजार 204 को पहली डोज और 20 लाख 30 हजार 529 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सबसे अधिक प्रिकॉशन डोज भोपाल जिले में लगी हैं। यहां 62 हजार 529 से अधिक डोज फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों को डोज लगाई जा चुकी हैं। भोपाल में सोमवार तक कोरोना बचाव के लिए वैक्सीन की 43 लाख 75 हजार से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं, जिसमें 22 लाख 80 हजार 204 को पहली डोज और 20 लाख 30 हजार 529 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को 28 लाख 23 हजार से अधिक डोज लगाई गई हैं। 45 से 60 वर्ष के 8 लाख 82 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4 लाख 74 हजार से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई है। बच्चों को लगाई जाने वाली वैक्सीन में भी स्कूल के 15 से 17 वर्ष के उम्र के 1 लाख 94 हजार डोज लगाई गई हैं।