फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unknown person threw a piece of cooked meat in the temple in Rajgarh

MP News: राजगढ़ में मंदिर में अज्ञात व्यक्ति ने फेंका पके मांस का टुकड़ा, हिंदू संगठनों ने दिया धरना

Wed, 04 Jan 2023 08:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 08:39 PM IST
सार

राजगढ़ जिले में तनाव फैलाने वाली खबर सामने आई है। जिले के ब्यावरा शहर के खेड़ापति शीतला माता मंदिर मातामंड में बने भैरव बाबा मंदिर के पास पके मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
Unknown person threw a piece of cooked meat in the temple in Rajgarh
राजगढ़ में हिंदू संगठनों ने धरना दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में तनाव फैलाने वाली खबर सामने आई है। जिले के ब्यावरा शहर के खेड़ापति शीतला माता मंदिर मातामंड में बने भैरव बाबा मंदिर के पास पके मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात व्यक्ति की इस करतूत से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। जमकर नारेबाजी की गई। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर मातामंड में बने भैरव बाबा मंदिर के पास पके मांस का टुकड़ा मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद हिंदू संगठनों की सूचना मिली तो वे मंदिर के पास एकत्र हुए। उन्होंने नारे लगाए। मंदिर जय-जय श्री राम के नारे लगाए। संगठनों ने विरोध जताया। उन्होंने मातामंड स्थित शीतला माता मंदिर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, अस्थाई पुलिस चौकी बनाने, मांस की दुकान बंद करवाने तथा मातामंड क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की गई। 
विज्ञापन


धरने की सूचना के बाद प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए नगर पालिका द्वारा भैरव बाबा मंदिर के समीप बनी अस्थाई बाथरूम को तत्काल हटाया गया और मातामंड क्षेत्र में मंदिर के पास हो रहे अवैध अतिक्रमण की नपती करते हुए अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उधर मांस फेंकने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जिस पर एफआईआर दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठनों की तमाम मांगों पर तीन दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed