फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unique performance of Congress: Fool's Day will take out Modi's false promises with Band Baaja on 01 April

मप्र कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: मूर्ख दिवस पर भोपाल में बैंड बाजे के साथ मोदी के झूठे वादों की निकाली जाएगी बारात

Wed, 30 Mar 2022 06:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Mar 2022 06:05 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में कांग्रेस 1 अप्रैल मुर्ख दिवस पर मोदी के झूठे वादों की बारात निकालेगी। इस बारात में बैंड-बाजा, ऊंट, घोड़े, बग्गी, ढोल, शहनाई, साजसज्जा के साथ आतिशबाज़ी, झूठे वादों के स्लोगन आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

विज्ञापन
Unique performance of Congress: Fool's Day will take out Modi's false promises with Band Baaja on 01 April
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में कांग्रेस 1 अप्रैल मूर्ख दिवस पर मोदी के झूठे वादों की बारात निकालेगी। इस बारात में बैंड बाजा, ऊंट, घोड़े, बग्गी, ढोल, शहनाई, साजसज्जा के साथ आतिशबाज़ी, झूठे वादों के स्लोगन आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।
विज्ञापन

 
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बताया कि मूर्ख दिवस 01 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे बुधवारा चारबत्ती चौराहे से मोदी के झूठे वादों की बारात निकाली जाएगी। चारबत्ती चौराहे से बारात प्रारम्भ होकर इस्लामपुरा, इतवारा, मंगलवारा, छावनी जाएगा, भारत टॉकीज पर बारात का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
मसूद ने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को 15-15 लाख रूपयों का प्रलोभन देकर मूर्ख बनाकर वोट हासिल किया। मोदी जी ने वादा किया था कि काला धन लाऊंगा, हर साल 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दूंगा, महिला सुरक्षा, लोकपाल का गठन, किसानों को लागत से 50 प्रतिशत फसल के दाम दिलाऊंगा, गंगा की सफाई, बुलेट ट्रेन, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाऊंगा, पेट्रोल 30 रुपये प्रति लीटर दूंगा तथा रसोई गैस 300 रुपये देने के वादे देश की जनता से किए थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद किए गए सभी वादों को जुमला कहकर मुकर गए और देश की जनता को मूर्ख बनाकर वोट हासिल किए। इसलिए मूर्ख दिवस पर मोदी जी के झूठे वादों की बारात निकालकर मूर्ख दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed