फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP (Madhya Pradesh) News: Unique marriage Dog and bitch married with pomp in madhya pradesh, 800 people attended the feast

मध्यप्रदेश: धूमधाम से हुई कुत्ता-कुतिया की शादी, 800 लोगों ने उड़ाई दावत

Tue, 12 Jan 2021 03:13 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 12 Jan 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
MP (Madhya Pradesh) News: Unique marriage Dog and bitch married with pomp in madhya pradesh, 800 people attended the feast
मध्यप्रदेश: रीति-रिवाज के साथ कराई कुत्ता-कुतिया की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में एक अनोखी शादी हुई, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में है। दरअसल, यहां निवाड़ी जिले के पुछीकरगवा गांव में एक कुत्ते और कुतिया की शादी कराई गई। धूमधाम से सारे रस्म-ओ-रिवाज निभाए गए। यहां तक कि दोनों को सात फेरे भी दिलाए गए और इस शादी में करीब 800 लोगों ने जमकर दावत भी उड़ाई। अब मामले की जानकारी मिलने के बाद हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। दरअसल, पुछीकरगवा गांव के लोग कई दिनों से काफी की किल्लत से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने अनोखी शादी आयोजित की।

विज्ञापन


शादी से हर कोई हैरान
गौरतलब है कि हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का पवित्र बंधन करार दिया गया है। इसी वजह से कहा जाता है कि एक बार सात फेरे लेने के बाद लड़का और लड़की सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध जाते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में हिंदू रीति-रिवाज से हुई कुत्ते-कुतिया की शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 
विज्ञापन


800 लोगों ने उड़ाई दावत
जानकारी के मुताबिक, दूल्हा बने कुत्ते का नाम गोलू बताया जा रहा है, जबकि दुल्हन बनी कुतिया का नाम रश्मि रखा गया। गांव वालों ने उन दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार कराई। इस शादी में दावत भी की गई, जिसमें करीब 800 लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा इस शादी में आम शादियों की तरह जमकर नाच-गाना भी हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन की तरह विदा हुई कुतिया
लोगों ने बताया कि रश्मि नाम की कुतिया पुछीकरगवा गांव के मूलचंद नायक की है। उन्होंने उसकी शादी यूपी के बकवा खुर्द निवासी अशोक यादव के कुत्ते गोलू से कराई। इस दौरान शादी के बाद दुल्हन की तरह कुतिया को विदा भी किया गया। 


इस वजह से की गई शादी
बताया जा रहा है कि निवाड़ी जिले के पुछीकरगुवा गांव में रहने वाले काफी समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। अपनी इस दिक्कत को दूर करने के लिए उन्होंने कुत्ते और कुतिया की शादी कराने का फैसला किया। उनका मानना है कि अगर कुत्ते-कुतिया की शादी करा दी जाए तो इंद्रदेव खुश हो सकते हैं, जिससे पानी की किल्लत दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed