मध्यप्रदेश : कमलनाथ की सफाई पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कहा- गांधी परिवार चुप क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के लिए अशोभनीय शब्द इस्तेमाल करने के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को गांधी परिवार पर निशाना साधा। ईरानी ने कहा कि कमलनाथ के एक महिला के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर भी गांधी परिवार चुप क्यों है। वहीं महिला आयोग ने कमलनाथ के बयान की निंदा करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
ईरानी बोली, टिप्पणी को सही ठहराने की कोई वजह नहीं
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कमलनाथ को लताड़ लगाई। साथ ही गांधी परिवार पर निशाना साधा। इमरती देवी को आइटम कहने पर कमलनाथ की सफाई को लेकर ईरानी ने कहा, मुझे कोई औचित्य नहीं मिल रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक महिला नेता के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करें। मुझे हैरानी इस बात की है कि इस पर गांधी परिवार चुप क्यों है? गांधी परिवार ने अब तक कमलनाथ पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?
बता दें कि इससे पहले कमलनाथ ने अपने आइटम वाले बयान पर सफाई दी। कमलनाथ ने कहा, 'हां, मैंने आइटम कहा है क्योंकि यह असम्मानजनक शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में कार्यसूची को आइटम नंबर लिखा जाता है। आइटम कोई अपमानजनक शब्द नहीं है। मुझे उस मौके पर विधायक का नाम याद नहीं आ रहा था, तो मैंने कहा वो जो यहां की आइटम हैं। मैंने यह किसी का अपमान करने के लिए नहीं कहा था।'
I can't find any justification that Kamal Nath ji (former MP CM) can give for using such derogatory word against a woman political leader (referring to BJP's Imarti Devi as "item"). I can't understand why Gandhi family chooses to be absolutely silent: Union Minister Smriti Irani pic.twitter.com/qTERPaY5yr
— ANI (@ANI) October 19, 2020
कमलनाथ ने शिवराज को पत्र लिखा :
कमलनाथ ने शिवराज पर निशाना साधा कि वह बहाने ढूढ़ रहे हैं। सामने आइए और मुकाबला कीजिए। सहानुभूति और दया बटोरने की कोशिश वही लोग करते हैं, जिन्होंने जनता को धोखा दिया हो। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे शिवराज के पत्र पर सवाल उठाए। कमलनाथ ने पत्र में लिखा कि आप अपनी चुनावी सभाओं में रोज बढ़—चढ़कर झूठ परोसते हैं, झूठी घोषणाएं करते हैं, उसी प्रकार कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में झूठ को बढ़—चढ़कर रेखांकित किया है। कमलनाथ ने कहा, ''बेहतर होता कि वह अपनी पार्टी के अध्यक्ष को अपनी पार्टी के मंत्रियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी पर लिखते।''
Former MP CM Kamal Nath writes to State CM SS Chouhan regarding a letter written by CM to Congress President over former CM's "item" remark; says 'it would have been better if you would have written to your party president over derogatory remarks made by Ministers of your party'. pic.twitter.com/mOW2jejwjV
— ANI (@ANI) October 19, 2020
महिला आयोग ने स्पष्टीकरण मांगा
राष्ट्रीय महिला आयोग ने कमलनाथ के विवादित बयान की कड़ी निंदा की। साथ ही कमलनाथ को इमरती देवी को आइटम बुलाने वाली टिप्पणी पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। महिला आयोग ने मामले को कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग के स्थानांतरित किया है।
कहां से शुरू हुआ विवाद
मध्य प्रदेश में उपचुनाव हो रहे हैं। कमलनाथ डबरा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान वह अपनी मर्यादा भूल गए और भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को आइटम कह दिया।
