फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union Minister Jyotiraditya Scindia inspected Gwalior International Stadium under construction sprinting minister fell news and updates

ग्वालियर: स्टेडियम का अवलोकन करने पहुंचे सिंधिया ने लगाई दौड़, साथ में दौड़ रहे नेताजी हुए धड़ाम!

Sat, 11 Dec 2021 10:09 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 11 Dec 2021 10:09 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्वालियर के शकंरपुर में अगले साल दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए स्टेडियम उपलब्ध हो जाएगा। जनवरी-2023 में पहला मैच खेला जा सकता है।  

विज्ञापन
Union Minister Jyotiraditya Scindia inspected Gwalior International Stadium under construction sprinting minister fell news and updates
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दौड़ लगाने के दौरान धड़ाम हुए नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शंकरपुर में निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम निर्माण अक्टूबर 2022 में पूरा हो जाएगा। गुरुवार को तीन दिवसीय प्रवास पर गृहनगर आए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उम्मीद जताई कि यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस होकर दिसंबर 2022 में तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन


सिंधिया ने पत्रकारों से बातचीत में भरोसा जताया कि जनवरी 2023 में इस स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा सकता है। इस दौरान उन्होंने स्प्रिंट लगाया। क्रिकेट भी खेले। स्प्रिंट लगाने के लिए जैसे ही दौड़ लगाई, साथ में दौड़ने की कोशिश कर रहे एक नेताजी स्पीड मैच नहीं कर सके और गिर गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे। राजमाता विजाया राजे सिंधिया विमानतल पर उनका स्वागत मध्यप्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया। सिंधिया यहां से सीधे शंकरपुर में बन रहे क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सिंधिया पिच का जायजा लेने बल्ला लेकर मैदान पर उतरे। कुछ गेंद मिस करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने करारे हाथ दिखाते हुए लंबे-लंबे शॉट्स लगाए। 


सिंधिया ने मध्यप्रदेश में क्रिकेट की प्रगति पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए बताया कि प्रदेश के दो खिलाड़ी टीम-इंडिया का हिस्सा बन चुके हैं। सिंधिया ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के ग्वालियर में बने ऐतिहासिक दोहरे शतक को याद करते हुए उम्मीद जताई की जल्द ही शंकरपुर स्टेडियम पुनः ग्वालियर का क्रिकेट गौरव लौटाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनवरी 2023 में हम मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोटे के अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन शंकरपुर में बन रहे इसी स्टेडियम में करेंगे। 

कोरोना ने टाला निर्माण
इस स्टेडियम का निर्माण अप्रैल-2022 में पूरा होना प्रस्तावित था। कोरोना संक्रमण के प्रभाव से निर्माण की गति धीमी पड़ गई थी। एमपीसीए के इस स्टेडियम में अभी साउथ-ईस्ट और वेस्ट में काम चल रहा है। ईस्ट में स्टेयर्स के साथ बॉक्स बनने शुरू हो गए हैं। 60 बीघा में बन रहे इस स्टेडियम में रोज 200-250 श्रमिक अत्याधुनिक मशीनों के साथ तेजी से काम पूरा कर रहे हैं। मिड इंडिया सिविल इरेक्टेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार नवंबर 2022 तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed